Gold Rate Dhanteras 2023: आज फिर सोने के भाव में आई गिरावट, चेक करें कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Rate in Dhanteras-Diwali Week:धनतेरस-दिवाली के हफ्ते में सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है। आज हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने के रेट में गिरावट आई है। 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 से 150 रुपये कमी आई है

अपडेटेड Nov 07, 2023 पर 12:29 PM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज सोने के रेट में गिरावट आई है।

Gold Rate in Dhanteras-Diwali Week:धनतेरस-दिवाली के हफ्ते में सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है। आज हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने के रेट में गिरावट आई है। 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 से 150 रुपये कमी आई है। दिल्ली एनसीआर में सोने का रेट 61,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 75,200 रुपये पर है। चांदी के भाव में तेजी आई है।

7 नवंबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 56,300 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 61,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 7 नवंबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
मुंबई 56,250 61,360
गुरुग्राम 56,400 61,510
कोलकाता 56,250 61,360
लखनऊ 56,400 61,510
बंगलुरु 56,250 61,360
जयपुर 56,400 61,510
पटना 56,300 61,410
भुवनेश्वर 56,250 61,360
हैदराबाद 56,250 61,360

सोने के भाव ऐसे होते हैं तय

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Diwali Bonus: दिल्ली सरकार ने दिया तोहफा, इन कर्मचारियों को मिलेगा 7000 रुपये दिवाली बोनस

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 07, 2023 11:40 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।