भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्विसेज 12 फरवरी को एक वर्चुअल कार्यक्रम में श्रीलंका और मॉरीशस में लॉन्च की गई हैं। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मॉरीशस के पीएम पी. जगन्नाथ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे भी मौजूद थे। UPI सर्विसेज के अलावा भारत के रूपे कार्ड (RuPay card) की सेवाएं मॉरीशस और श्रीलंका में भी लॉन्च की गई हैं। यहां इस बारे में बताया जा रहा है कि किस तरह से ये सवाएं काम करेंगी:
UPI का इस्तेमाल कर किस तरह से QR आधारित पेमेंट करें?
श्रीलंका में भारत की UPI सेवाएं, श्रीलंका के लंकापे (LankaPay) के जरिये काम करेंगी।
दूसरा स्टेप: LankaPay QR कोड स्कैन करें
इस तरह पेमेंट की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
UPI पेमेंट फैसिलिटी के लिए रिजर्व बैंक (RBI) और NPCI इंटरनेशनल ने सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका और लंकापे को अपने साथ जोड़ा है।
UPI का इस्तेमाल कर किस तरह से QR आधारित पेमेंट करें?
जहां तक मॉरीशस का सवाल है, तो रिजर्व बैंक और बैंक ऑफ मॉरीशस ने भारत व मॉरीशस में UPI QR आधारित पेमेंट सॉल्यूशंस के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया है। मॉरीशस में हर साल 5,000 भारतीय पर्यटक आते हैं और मॉरीशस के 30,000 लोग भारत यात्रा करते हैं।
पहला स्टेप : मॉरीशस आने वाले भारतीय नागरिकों को मॉरीशस में QR आधारित मर्चेंट पेमेंट करने के लिए अपने UPI ऐप पर UPI इंटरनेशनल एक्टिवेट करना होगा।
दूसरा स्टेप : QR कोड स्कैन करें
चौथा स्टेप: OTP के साथ इसे रिव्यू और कन्फर्म करें।
इस तरह पेमेंट की प्रक्रिया पूरी जाएगी।
इसके अलावा, भारत में जारी किए जाने वाले रूपे कार्ड्स अब मॉरीशस में स्वीकार किए जाएंगे। ये कार्ड रूपे स्विच नेटवर्क (RuPay Switch network) के जरिये इन कार्ड्स का इस्तेमाल मॉरीशस में एटीएम (ATM) से पैसे निकालने और PoS मशीनों पर स्वाइप करने में किया जा सकता है। फरवरी 2023 में UPI को सिंगापुर में भी लॉन्च किया गया था।