Tata Motors ने कमर्शियल व्हीकल की कीमतों में बढ़ोतरी का किया ऐलान, एक अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें

कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी Tata Motors ने कहा कि कीमतों में यह इजाफा पहले उत्पादन लागत में हुई बढ़ोतरी के प्रभाव को कम करने के लिए किया जा रहा है। यह बढ़ोतरी कंपनी के कमर्शियल व्हीकल की पूरी रेंज पर लागू होगी

अपडेटेड Sep 18, 2023 पर 9:54 PM
Story continues below Advertisement
टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी कमर्शियल व्हीकल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी कमर्शियल व्हीकल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने आज 18 सितंबर को यह जानकारी देते हुए कहा कि इनकी कीमतों में 3 फीसदी तक का इजाफा किया जाएगा। ये नई कीमतें एक अक्टूबर 2023 से लागू होंगी। कीमतों में इस बढ़ोतरी से उम्मीद की जा रही है कि कंपनी को अगली तिमाही में अधिक राजस्व प्राप्त होगा।

टाटा मोटर्स का बयान

कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी ने कहा कि कीमतों में यह इजाफा पहले उत्पादन लागत में हुई बढ़ोतरी के प्रभाव को कम करने के लिए किया जा रहा है। यह बढ़ोतरी कंपनी के कमर्शियल व्हीकल की पूरी रेंज पर लागू होगी। कंपनी ने इसी साल एक अप्रैल से कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी।


कमोडिटी की कीमतों में वृद्धि का असर

पिछले वर्ष के अधिकांश समय और इस वर्ष की शुरुआत में कमोडिटी की कीमतों में वृद्धि के कारण ऑटो इंडस्ट्री को अधिक इनपुट लागत का सामना करना पड़ा। इससे कंपनी के मार्जिन पर दबाव पड़ा और लागत को धीरे-धीरे ग्राहकों पर डालना पड़ा। हालांकि उसके बाद से कमोडिटी की कीमतों में नरमी आई है।

अगस्त 2023 में कैसा रहा प्रदर्शन?

टाटा मोटर्स ने अगस्त 2023 में 32077 यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ सालाना आधार पर 1.9 प्रतिशत की धीमी वृद्धि दर्ज की है। वहीं, पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 31,492 गाड़ियां बेची थी। अगस्त 2023 में ट्रकों और बसों सहित मीडियम और हैवी आंतरिक दहन वाहनों (M&HICV) की घरेलू बिक्री 13,306 यूनिट रही, जबकि अगस्त 2022 में यह 12,069 यूनिट थी। महीने में M&HICV डोमेस्टिक और इंटरनेशनल बिजनेस की कुल बिक्री अगस्त 2022 में 12846 यूनिट की तुलना में 13816 यूनिट रही।

पैसेंजर व्हीकल में सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें सालाना 30 फीसदी की सेल्स ग्रोथ दर्ज की गई। हैवी कमर्शियल व्हीकल (HCV) की बिक्री, जिसमें मुख्य रूप से ट्रक शामिल हैं, सालाना आधार पर 14.4 प्रतिशत बढ़ी।

Shubham Singh Thakur

Shubham Singh Thakur

First Published: Sep 18, 2023 9:54 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।