Get App

Swiggy Layoff : एक साल में दूसरी बार कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार, IPO से पहले कंपनी की बड़ी तैयारी

Swiggy Layoff : सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी ने रिस्ट्रक्चरिंग के तहत छंटनी का फैसला लिया है। इसके पहले बेंगलुरु स्थित कंपनी ने जनवरी 2023 में 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इसके साथ ही इसने लागत कम करने के लिए अपने मीट मार्केटप्लेस को भी बंद कर दिया था

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 25, 2024 पर 5:18 PM
Swiggy Layoff : एक साल में दूसरी बार कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार, IPO से पहले कंपनी की बड़ी तैयारी
ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी (Swiggy) छंटनी करने करने जा रही।

Swiggy Layoff : ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी (Swiggy) छंटनी करने करने जा रही। इसके तहत कंपनी के 400 कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी ने रिस्ट्रक्चरिंग के तहत यह फैसला लिया है। यह कंपनी की दूसरे राउंड की छंटनी है। बता दें कि नए साल में भी हाल ही में कई कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है। इसके पहले बेंगलुरु स्थित कंपनी ने जनवरी 2023 में 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इसके साथ ही इसने लागत कम करने के लिए अपने मीट मार्केटप्लेस को भी बंद कर दिया था।

Swiggy Layoff : टेक और ऑपरेशन टीमों में होगी छंटनी

कंपनी की इस छंटनी का असर स्विगी के करीब 7 फीसदी वर्कफोर्स पर पड़ने की संभावना है। मनीकंट्रोल को जानकारी मिली है कि कंपनी के पेरोल पर लगभग 6,000 लोग हैं। सूत्र ने बताया कि इस छंटनी से टेक और ऑपरेशन जैसी टीमों के कर्मचारी सबसे अधिक प्रभावित होने वाले हैं। कंपनी ने मनीकंट्रोल के सवालों का फिलहाल जवाब नहीं दिया है।

IPO लाने की है तैयारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें