Get App

Razorpay IPO के लिए कितना करना होगा इंतजार, CEO हर्षिल माथुर ने शेयर की डिटेल

Razorpay को शशांक कुमार और हर्षिल माथुर ने साल 2014 में शुरू किया था। पेमेंट बिजनेस प्रॉफिटेबल है और कंपनी अपने सभी नॉन-पेमेंट कारोबारों को भी प्रॉफिटेबल बनाना चाहती है। भारत में Razorpay की रिवर्स फ्लिपिंग प्रक्रिया अगले 6 से 12 महीनों में खत्म होने वाली है। दिसंबर में रेजरपे को पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने के RBI से फाइनल ऑथराइजेशन मिला था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 24, 2024 पर 10:06 AM
Razorpay IPO के लिए कितना करना होगा इंतजार, CEO हर्षिल माथुर ने शेयर की डिटेल
रेजरपे ने मई 2023 में अपनी पेरेंट कंपनी को अमेरिका से भारत में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की थी।

मर्चेंट पेमेंट प्रोसेसिंग यूनिकॉर्न रेजरपे (Razorpay) दो साल के बाद IPO लाने का प्लान कर रहा है। इसकी वजह है कि भारत में स्टार्टअप की रिवर्स फ्लिपिंग प्रक्रिया अगले 6 से 12 महीनों में खत्म होने वाली है। रिवर्स फ्लिपिंग किसी भारतीय कंपनी के हेडक्वार्टर को विदेश में ट्रांसफर करने के बाद उसे फिर से भारत में शिफ्ट करने की प्रक्रिया है। इसे 'री-डोमिसाइलिंग' के नाम से भी जाना जाता है। रेजरपे ने मई 2023 में अपनी पेरेंट कंपनी को अमेरिका से भारत में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की थी।

रेजरपे के को-फाउंडर और सीईओ हर्षिल माथुर ने मनीकंट्रोल को बताया कि हम भारत में रिवर्स फ्लिपिंग की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं और इसे पूरा होने में 6-12 महीने लगेंगे। हमने लागत और हर चीज का हिसाब लगा लिया है। उम्मीद है कि दो साल बाद रेजरपे का आईपीओ आएगा। शशांक कुमार और हर्षिल माथुर ने साल 2014 में रेजरपे को शुरू किया था। इसे वाई कॉम्बिनेटर, जीआईसी, सिकोइया कैपिटल इंडिया, रिबिट कैपिटल, मैट्रिक्स पार्टनर्स, मास्टरकार्ड और जैसे निवेशकों की फंडिंग प्राप्त है। इन्होंने सामूहिक रूप से कंपनी में 74 करोड़ डॉलर से अधिक का निवेश किया है। कंपनी की आखिरी बार वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से अधिक आंकी गई थी।

पेमेंट एग्रीगेटर के तौर पर भी रेजरपे कर सकेगा काम

फरवरी 2023 तक Razorpay ने लगभग 150 अरब डॉलर का सालाना टोटल पेमेंट वॉल्यूम (टीपीवी) दर्ज किया। 2022 में फर्म ने 9 करोड़ डॉलर का टीपीवी हासिल किया था। माथुर ने कहा, "हमें अगले वित्त वर्ष में 35-40 प्रतिशत की मामूली दर से बढ़ने की उम्मीद है और अब जब हम नए मर्चेंट को शामिल करने में सक्षम हैं, तो हम रेजरपे पेमेंट गेटवे में और अधिक वृद्धि देखेंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें