Get App

Byju's कुछ ही सालों में आखिर क्यों अर्श से फर्श पर आ गई, इसके लिए कौन है जिम्मेदार?

बायजूज को एक समय स्टार्टअप की सफलता का प्रतीक माना जाता था। बायजू रवींद्रन को स्टार्टअप की दुनिया का पोस्टरबॉय माना जाता था। अक्टूबर 2022 में बायजूज की वैल्यूएशन 22 अरब डॉलर थी, जो अब घटकर सिर्फ 20 करोड़ डॉलर रह गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2024 पर 10:02 AM
Byju's कुछ ही सालों में आखिर क्यों अर्श से फर्श पर आ गई, इसके लिए कौन है जिम्मेदार?
बायजूज के फाउंडर बायजू रवींद्रन को 2018 में EY Entrepreneur of the Year Award मिला था।

इंडिया की सबसे बड़ी ऐड-टेक कंपनियों में से एक Byju's पिछले काफी समय से निगेटिव खबरों की वजह से चर्चा में रही है। इनमें कंप्लायंस और गवर्नेंस के मसले, वित्तीय गड़बड़ी, सैलरी का पेमेंट जैसे मसले शामिल हैं। इस दिग्गज स्टार्टअप पर पैसे नहीं चुकाने के आरोप हैं। इनवेस्टर्स ने कंपनी के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की है। इस ऐड-टेक के ग्राहक भी सेवाओं से नाखुश हैं। यह एंप्लॉयीज का भरोसा हासिल करने में भी नाकाम रही है। इसका सीधा असर वैल्यूएशन पर पड़ा है। यह क्रैश कर गई है। अक्टूबर 2022 में वैल्यूएशन 22 अरब डॉलर थी। अब यह घटकर 20 करोड़ डॉलर रह गई है।

बायजू रवींद्रन को 2018 में मिला था अवॉर्ड

बायजूज में निवेश करने वालों का मानना है कि मौजूदा हालात के लिए इसके फाउंडर बायजू रवींद्रन जिम्मेदार हैं। रवींद्रन को 2018 में EY Entrepreneur of the Year Award मिला था। अगर वह अवॉर्ड लेने के लिए मंच पर जा सकते हैं तो उन्हें कंपनी की नाकामी की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। ऐसा लगता है कि कंपनी के क्राइसिस में फंसने की बड़ी वजह रवींद्रन की सोच (Mindset) है। इस स्टार्टअप ने जो ऊंचाई छुआ था, जिस तरह की पहचान रवींद्रन को मिली थी, जितने लोग उनसे एक मुलाकात के लिए आते थे, यह सब भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन, इस चकाचौंध के बीच रवींद्रन अपनी जिम्मेदारियों को भूलने लगे थे।

यह भी पढ़े: HDFC MF ने सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज में खरीदी हिस्सेदारी, 91 करोड़ रुपये में हुई डील

सब समाचार

+ और भी पढ़ें