Sony Group Corp करेगी 900 लोगों की छंटनी, क्या भारत में भी गिरेगी गाज?

सोनी ने कहा है कि छंटनी का असर इसकी सब्सिडियरी गेम मेकर इनसोम्नियाक, नॉटी डॉग और गुरिल्ला पर भी पड़ेगा। Sony Group Corp अक्टूबर 2025 में अपनी वित्तीय शाखा को लिस्ट कराएगी। कंपनी को मौजूदा वित्त वर्ष में प्लेस्टेशन 5 की बिक्री 2.1 करोड़ यूनिट रहने की उम्मीद है। यह बिक्री पहले 2.5 करोड़ यूनिट की रहने का अनुमान था

अपडेटेड Feb 28, 2024 पर 8:09 AM
Story continues below Advertisement
इस साल वीडियो-गेम उद्योग के 6,000 से अधिक कर्मचारियों ने अपनी नौकरियां खो दी हैं।

Sony Group Corp Layoffs: जापान की सोनी ग्रुप कॉर्प छंटनी करने जा रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक,  कंपनी का कहना है कि वह दुनिया भर में अपने वीडियो-गेम डिवीजन में 900 लोगों या लगभग 8% कर्मचारियों की छंटनी करेगी। साथ ही लंदन में एक समूह को बंद कर देगी। सोनी इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट के प्रेसिडेंट और सीईओ जिम रेयान ने स्टाफ को एक नोट में लिखा, "सावधानीपूर्वक विचार करने और कई महीनों के लीडरशिप डिस्कशंस के बाद, यह स्पष्ट हो गया है कि व्यवसाय को जारी रखने और कंपनी के विकास के लिए बदलाव किए जाने की जरूरत है।"

Sony Group Corp ने कहा कि छंटनी का असर गेम मेकर इनसोम्नियाक (स्पाइडर-मैन बनाने वाला स्टूडियो), नॉटी डॉग (द लास्ट ऑफ अस) और गुरिल्ला (होराइजन) पर भी पड़ेगा, जो इसकी तीन सबसे सफल सहायक कंपनियां हैं। इस साल वीडियो-गेम उद्योग के 6,000 से अधिक कर्मचारियों ने अपनी नौकरियां खो दी हैं क्योंकि बजट आसमान छू रहा है और गेम कंपनियों को महामारी के बाद खर्च में मंदी और बढ़ती ब्याज दरों का सामना करना पड़ा है।

Sony PlayStation 5 कंसोल के रेवेन्यू अनुमानों में कटौती


इस महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि Sonyअपने PlayStation 5 कंसोल के रेवेन्यू अनुमानों में कटौती कर रही है। अब उसे मौजूदा वित्त वर्ष में प्लेस्टेशन 5 की बिक्री 2.1 करोड़ यूनिट रहने की उम्मीद है। यह बिक्री पहले 2.5 करोड़ यूनिट की रहने का अनुमान था। सोनी को अब इस वित्त वर्ष में 12.3 लाख करोड़ येन यानि लगभग 81.7 अरब डॉलर की बिक्री की उम्मीद है। पहले यह अनुमान 12.4 लाख करोड़ येन का था। कंपनी का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 3.75 लाख करोड़ येन और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 463.3 अरब येन रहा है।

Zee Entertainment ने पैनल का किया गठन, कंपनी पर लगे आरोपों की होगी जांच

Sony Group Corp अक्टूबर 2025 में अपनी वित्तीय शाखा को लिस्ट कराएगी। सोनी ने दिसंबर 2023 तिमाही के लिए अर्निंग्स का खुलासा करने और मार्च में खत्म होने वाले वित्त वर्ष के लिए अपने फोरकास्ट को संशोधित करने के बाद आंशिक बिक्री की योजना का खुलासा किया। इस साल जनवरी में Zee Entertainment एंटरप्राइजेज लिमिटेड और सोनी के बीच 10 अरब डॉलर का विलय सौदा टूट गया था। हालांकि Sony भारतीय बाजार को लेकर निराश नहीं है। उसका कहना है कि भारत में ग्रोथ की अपार संभावना है और इसलिए वह यहां नए मौके तलाशेगी।

Moneycontrol News

Moneycontrol News

First Published: Feb 28, 2024 7:47 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।