Get App

बिल्डरों से ₹7,000 करोड़ की बकाया वसूली करेगी नोएडा अथॉरिटी, एस्क्रो खाता खोलने को दिया आदेश

नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) को बिल्डरों से 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया वसूल होने की उम्मीद है। अथॉरिटी ने अटके हुए इन रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए एस्क्रो खाते (Escrow Accounts) खोलना शुरू कर दिया है। इन खातों को बिल्डर और अथॉरिटी दोनों की ओर से संयुक्त रूप से चलाया जाएगा। इससे बिल्डरों के लिए पैसों को अन्य परियोजनाओं या कार्यों के लिए ट्रांसफर करना मुश्किल हो जाएगा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 13, 2023 पर 3:23 PM
बिल्डरों से ₹7,000 करोड़ की बकाया वसूली करेगी नोएडा अथॉरिटी, एस्क्रो खाता खोलने को दिया आदेश
अथॉरिटी ने बताया कि नोएडा में 59 प्रमोटर हैं जिन्हें एस्क्रो खाते खोलने हैं

नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) को बिल्डरों से 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया वसूल होने की उम्मीद है। अथॉरिटी ने अटके हुए इन रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए एस्क्रो खाते (Escrow Accounts) खोलना शुरू कर दिया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन खातों को बिल्डर और अथॉरिटी दोनों की ओर से संयुक्त रूप से चलाया जाएगा। इससे बिल्डरों के लिए पैसों को अन्य परियोजनाओं या कार्यों के लिए ट्रांसफर करना मुश्किल हो जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कई उदाहरण हैं जहां डेवलपर्स ने फंड को दूसरे परियोजनाओं में ट्रांसफर कर दिया, जिससे नोएडा में परियोजनाओं में देरी हुई और इनकी ओर से अथॉरिटी को लैंड कॉस्ट पेमेंट देने में भी चूक हुई।

नोएडा अथॉरिटी के चीफ फाइनेंस कंट्रोलर स्वतंत्र कुमार ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य बिल्डर की ओर से पैसों के गलत इस्तेमाल को हतोत्साहित करना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और डेवलपर्स से बकाया वसूलना है।

उन्होंने कहा, “नोएडा में 59 प्रमोटर हैं जिन्हें एस्क्रो खाते खोलने हैं। गैर-मुकदमेबाजी वाले बिल्डर का अथॉरिटी पर 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। हमारा लक्ष्य इस सिस्टम के जरिए यह बकाया वसूल करना है। अब तक, हमने पिछले 15 दिनों में चार प्रमोटरों के एस्क्रो खातों को प्रॉसेस किया है और मंजूरी दी है।" कुमार ने मनीकंट्रोल को बताया कि लगभग 55 और बिल्डर्स ने अभी भी खाते नहीं खोले हैं और हम उन पर इन खातों को खोलने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

एस्क्रो खाता कैसे काम करता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें