Get App

Lay off : नहीं थम रहा छंटनी का सिलसिला, 2022 की शुरुआत से 30000 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी

Lay off : मनीकंट्रोल की छंटनी ट्रैकर के अनुसार 2022 से आज तक करीब 95 स्टार्टअप ने लगभग 31,965 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इनमें से ज्यादातर कंपनियों ने खर्च कम करने के लिए और प्रॉफिटेबिलिटी पर फोकस करने के लिए छंटनी का फैसला लिया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 28, 2023 पर 1:39 PM
Lay off : नहीं थम रहा छंटनी का सिलसिला, 2022 की शुरुआत से 30000 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी
मंदी की आशंका के बीच कई बड़ी-छोटी कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है।

Lay off : मंदी की आशंका के बीच कई बड़ी-छोटी कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय स्टार्टअप्स ने 2022 की शुरुआत से 30000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। इस हफ्ते एडटेक स्टार्टअप बायजू द्वारा 4,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी किए जाने की आशंका जताई गई। इसके साथ ही 2022 की शुरुआत से छंटनी ने 30000 का आंकड़ा पार कर लिया।

31,965 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया

मनीकंट्रोल की छंटनी ट्रैकर के अनुसार 2022 से आज तक करीब 95 स्टार्टअप ने लगभग 31,965 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इनमें से ज्यादातर कंपनियों ने खर्च कम करने के लिए और प्रॉफिटेबिलिटी पर फोकस करने के लिए छंटनी का फैसला लिया है। हालांकि, पिछले कुछ महीने में कंपनियों द्वारा छंटनी की संख्या में कमी आई है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनियों के लिए बुरा समय समाप्त हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें