Get App

UP Budget 2024: लखनऊ को संवारने की बड़ी योजना, दिल्ली की तरह बनेगी एरोसिटी

UP Budget 2024-25 Announcements: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की काया पलटने वाली है और इसे दिल्ली की तरह की डेवलप किया जाएगा। यूपी की विधानसभा में आज प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राजधानी लखनऊ के लिए बड़ा एलान किया है। अपने बजट स्पीच में उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह लखनऊ में भी एरोसिटी डेवलप किया जाएगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 05, 2024 पर 1:52 PM
UP Budget 2024: लखनऊ को संवारने की बड़ी योजना, दिल्ली की तरह बनेगी एरोसिटी
UP Budget 2024: यूपी विधानसभा में 7.36 लाख करोड़ का बजट पेश हुआ है। इस बजट के पेश होते ही योगी आदित्यनाथ की सरकार ने रिकॉर्ड बना दिया क्योंकि यह यूपी का सबसे बड़ा बजट है।

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की काया पलटने वाली है और इसे दिल्ली की तरह की डेवलप किया जाएगा। यूपी की विधानसभा में आज प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राजधानी लखनऊ के लिए बड़ा एलान किया है। अपने बजट स्पीच में उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह लखनऊ में भी एरोसिटी डेवलप किया जाएगा। करीब 1500 एकड़ में फैले इस एरोसिटी में सेवन स्टार होटल, पार्क और वर्ल्ड लेवल के कंवेंशन सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी। यूपी विधानसभा में 7.36 लाख करोड़ का बजट पेश हुआ है। इस बजट के पेश होते ही योगी आदित्यनाथ की सरकार ने रिकॉर्ड बना दिया क्योंकि यह यूपी का सबसे बड़ा बजट है।

UP Budget 2024: सरकार की चिप पॉलिसी का बखान

प्रदेश के वित्त मंत्री ने बजट स्पीच में कहा कि योगी सरकार ने सेमी कन्डक्टर यानी चिप से जुड़ी पॉलिसी को मंजूरी दी है और ऐसा करने वाला यह देश का चौथा राज्य बन गया है। इस नीति के जरिए प्रदेश में चिप प्लांट लगाने का रास्ता तैयार होगा। इस नीति से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर से यहां बड़े पैमाने पर निवेश आएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें