Get App

Budget 2022: मोबाइल फोन और कपड़े सहित ये सामान हुए सस्ते, नकली गहने सहित इन चीजों के बढ़ेंगे दाम!

Union Budget 2022: वित्त मंत्री ने आम बजट पेश करते हुए विभिन्न सेक्टर्स में टैक्स और इनसेंटिव को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इससे अगले वित्त वर्ष में कई सामान सस्ते और कई सामान महंगे होते हुए दिख सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2022 पर 4:03 PM
Budget 2022: मोबाइल फोन और कपड़े सहित ये सामान हुए सस्ते, नकली गहने सहित इन चीजों के बढ़ेंगे दाम!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया

Budget 2022-23: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट पेश किया। बजट के दौरान मोदी सरकार का सबसे अधिक जोर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर दिखा। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यस्था कोरोना के चलते आई मंदी से उबर रही है और यह बजट पब्लिक इनवेस्टमेंट के जरिए देश के आर्थिक ग्रोथ की नींव रखेगा।

वित्त मंत्री ने आम बजट पेश करते हुए विभिन्न सेक्टर्स में टैक्स और इनसेंटिव को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इन सबके चलते मोबाइल फोन और चार्जर सहित हमारी रोजोना की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले कई सामान अगले वित्त वर्ष में सस्ते होते दिख सकते हैं।

निर्मला सीतारमण ने पॉलिश्ड डायमंड और जेमस्टोन्स पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 फीसदी कर दी है। साथ ही धीरे-धीरे कस्टम्स ड्यूटूी में दिए गए 350 से अधिक छूट को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है। वित्त मंत्री ने देश में बने कृषि उपकरणों और औजारों पर भी टैक्स में छूट बढ़ाने का ऐलान किया है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें