PM kisan Samman Nidhi: 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2022-21 के लिये बजट पेश करेंगी। ये बजट मोदी सरकार का अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट (Budget 2022) होगा। ये बजट पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पेश होने वाला है। ऐसे में इसके लोकलुभावन होने की आशा जताई जा रही है, जिसमें किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं किये जाने की उम्मीद है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि मोदी सरकार बजट में पीएम किसान सम्मान निधि का सालाना पैसा 6000 रुपये को डबल हो सकता है।