Budget 2024 में लक्षद्वीप का विशेष उल्लेख, पर्यटन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचो का होगा विकास

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अपने बजट भाषण में कहा कि हाल ही में भारत और मालदीव के बीच विवाद के केंद्र में रहे लक्षद्वीप (Lakshadweep) में बुनियादी ढांचे को विकसित किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि घरेलू टूरिस्ट प्लेस की मांग बढ़ने पर लक्षद्वीप और अन्य द्वीपों के लिए बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाएं स्थापित की जाएंगी

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 3:18 PM
Story continues below Advertisement
सरकार का कहना है कि नियमित और किफायती उड़ानें, लक्षद्वीप के लिए क्वालिटी होटल इस पर्यटन स्थल को मालदीव जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल का दर्जा दिलायेंगे

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (finance minister Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी को अपने बजट भाषण में कहा कि हाल ही में भारत और मालदीव के बीच विवाद के केंद्र में रहे लक्षद्वीप (Lakshadweep) में एक बड़े बुनियादी ढांचा बनाने को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही पर्यटकों की बढ़ती रुचि को पूरा किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि घरेलू टूरिस्ट प्लेस की मांग बढ़ने पर लक्षद्वीप और अन्य द्वीपों के लिए बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भारतीयों को देश के भीतर पर्यटन स्थलों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया था।

लक्षद्वीप एक केंद्र शासित प्रदेश, जो 36 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। इसके यात्रा प्लेटफार्मों पर सर्च में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। Ixigo और MakeMyTrip जैसे ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स (OTA) में लक्षद्वीप के सर्च में 2,900 प्रतिशत और 3,400 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

सर्च में बढ़ोतरी इसलिए भी हुई क्योंकि मोदी की यात्रा के बाद मालदीव के मंत्रियों द्वारा अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी और भारत की निंदा करने के बाद सोशल मीडिया पर मालदीव का बहिष्कार ट्रेंड करने लगा।


मालदीव के मंत्री अब्दुल्ला महज़ूम माजिद (Abdulla Mahzoom Majid) ने दावा किया कि भारत लक्षद्वीप को पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करके मालदीव से ध्यान हटा रहा है। उन्होंने कहा, भारत को समुद्र तट पर्यटन में मालदीव के साथ प्रतिस्पर्धा करने में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रवेल और हॉस्पिटैलिटी के विशेषज्ञों ने कहा कि इस द्वीपसमूह की क्षमता का पूरी तरह से उपयोग करने के लिए, सरकार को क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देने और बढ़ाने की जरूरत है।

Budget 2024: युवा, गरीब, महिला, किसान पर फोकस, बजट में मजबूत भविष्य की गारंटी है – पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि वहां पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। ट्रैवल एजेंटों ने रिसॉर्ट्स या होटलों की कमी की ओर भी इशारा किया है।

भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी (ndian Hotels Company (IHCL) ने 2023 में लक्षद्वीप के सुहेली और कदमत द्वीपों पर दो ताज-ब्रांडेड रिसॉर्ट्स बनाने की घोषणा की। ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स 2026 में खुलने वाले हैं। इन्हें IHCL द्वारा बनाया जाएगा।

नियमित और किफायती उड़ानें, लक्षद्वीप के लिए क्वालिटी होटल मिलकर इस पर्यटन स्थल को मालदीव जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल का एक पसंदीदा विकल्प बनायेंगे।

मालदीव जाने वाले शीर्ष पर्यटक ग्रुप से भारतीय पर्यटक जनवरी के आखिरी तीन हफ्तों में पांचवें स्थान पर खिसक गए। मालदीव पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि मालदीव में आने वाले भारतीय यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली है।

आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले तीन वर्षों में सालाना दो लाख से अधिक भारतीयों ने मालदीव का दौरा किया। ये संख्या कोविड-19 महामारी के बाद किसी भी देश से सबसे अधिक है।

आंकड़ों के मुताबिक, मालदीव में 28 जनवरी तक 1.74 लाख से ज्यादा पर्यटक आए, जिनमें से सिर्फ 13,989 भारतीय थे। मालदीव का दौरा करने वाले देश के 18,561 पर्यटकों के साथ रूस चार्ट में शीर्ष पर है। इसके बाद सबसे ज्यादा पर्यटक इटली (18,111), चीन (16,529) और यूके (14,588) से आये।

 

 

 

Sunil Gupta

Sunil Gupta

First Published: Feb 01, 2024 3:18 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।