Karnataka Budget 2024: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने 16 फरवरी को अगले वित्त वर्ष का राज्य का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री के पास वित्तमंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने कहा कि सरकार इंडिया मेड लिकर और बियर के टैक्स स्लैब में बदलाव करेगी। उन्होंने 15वीं बार राज्य का बजट विधानसभा पेश किया। पहली बार उन्होंने 1995-96 में राज्य का बजट पेश किया था। मई 2023 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से दूसरी बार बियर के टैक्स स्लैब में बदलाव किया जा रहा है।