Get App

2025-26 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत: CEA वी अनंत नागेश्वरन

CEA वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि अगर जीडीपी लगभग 8 फीसदी की दर से बढ़ती रही, तो भारत के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2022 पर 9:12 PM
2025-26 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत: CEA वी अनंत नागेश्वरन
2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की कल्पना की थी

Budget 2022: मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी अनंत नागेश्वरन (V Anantha Nageswaran) का मानना ​​है कि वित्त वर्ष 2025-26 या 2026-27 तक भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था ($5 trillion economy) बन सकता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीईए ने कहा कि अगर जीडीपी लगभग 8 फीसदी की दर से बढ़ती रही, तो भारत के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था संभव है।

2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की कल्पना की थी। चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 9.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। 31 जनवरी को संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के मुताबिक 2022-23 में जीडीपी ग्रोथ 8 से 8.5 फीसदी और 2023-24 में 7.1 फीसदी रहने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें