Get App

Economic Survey: 2021 में 14,000 नए स्टार्टअप हुए रजिस्टर, इंग्लैंड को पीछे छोड़ तीसरा बड़ा देश बना भारत

Economic Survey 2021-22: देश के 555 जिलों में अब कम से कम एक स्टार्टअप मौजूद है, वहीं बेंगलुरु को पीछे छोड़कर दिल्ली नया स्टार्टअप कैपिटल कै रुप में उभर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2022 पर 4:15 PM
Economic Survey: 2021 में 14,000 नए स्टार्टअप हुए रजिस्टर, इंग्लैंड को पीछे छोड़ तीसरा बड़ा देश बना भारत
आर्थिक सर्वे रिपोर्ट बताती है कि साल 2021 में कुल 44 यूनिकॉर्न बने और देश में अब कुल यूनिकॉर्न की संख्या 83 पहुंच गई है

Economic Survey 2022: भारत में अब तक 61,400 से अधिक स्टार्टअप्स को सरकार की तरफ से मान्यता मिल चुकी है। इसमें से करीब 14,000 स्टार्टअप्स को सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष यानी वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान मान्यता दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार 31 जनवरी को संसद में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश करते हुए यह जानकारी दी।

बता दें कि भारत सरकार की तरफ से डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनरल ट्रेड (DPIIT) स्टार्टअप्स को मान्यता देता है।

इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट में बताया कि अब देश के 555 जिलों में कम से कम एक स्टार्टअप मौजूद है। सर्वे में कहा गया, "साल 2021 के दौरान सरकार ने 14,000 से अधिक नए स्टार्टअप्स को मान्यता दी, जबकि 2016-17 के दौरान यह सिर्फ 733 नए स्टार्टअप्स को मान्यता दी गई थी। यह पिछले 5 सालों में स्टार्टअप इकोसिस्टम में आए सुधार को दिकाथा है। इसके चलते 10 जनवरी 2022 तक भारत में 61,400 से अधिक स्टार्टअप्स पंजीकृत हो चुके हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें