Get App

मोदी सरकार में लगभग दोगुनी हो गई देश की इकोनॉमी, इन 6 आर्थिक सुधारों ने बढ़ा दी विकास की रफ्तार

Budget 2024-2025: मोदी सरकार 2014 में सत्ता में आने के बाद से अबतक कुल 10 पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर चुकी है। इस दौरान देश की अर्थव्यवस्था लगभग दोगुनी हो गई है। 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई, तब देश की GDP (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) का साइज 2 ट्रिलियन डॉलर था। आज यह बढ़कर करीब 3.75 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है

Bhuwan Bhaskarअपडेटेड Feb 09, 2024 पर 2:34 PM
मोदी सरकार में लगभग दोगुनी हो गई देश की इकोनॉमी, इन 6 आर्थिक सुधारों ने बढ़ा दी विकास की रफ्तार
Budget 2024-2025: मोदी सरकार ने GST से लेकर IBC कोड तक, कई बड़े आर्थिक सुधार किए

Budget 2024-2025: मोदी सरकार आगामी 1 फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। यह अंतरिम बजट होगा क्योंकि इसके तुरंत बाद देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से अबतक यह सरकार कुल 10 पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर चुकी है। इस दौरान देश की अर्थव्यवस्था लगभग दोगुनी हो गई है। 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई, तब देश की GDP (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) का साइज 2 ट्रिलियन डॉलर था। आज यह बढ़कर करीब 3.75 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य भी भारत ने इन्हीं 10 सालों में हासिल किया है।

पिछले 10 सालों में देश की इकोनॉमी किस तेजी से बढ़ी है, इसे आप नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं-

साल GDP का साइज (अरब डॉलर में) ग्रोथ (% में)
2023 3,750 (अनुमानित) 7.00% (अनुमानित)
2022 3,385.09 7.00%
2021 3,150.31 9.05%
2020 2,671.60 -5.83%
2019 2,835.61 3.87%
2018 2,702.93 6.45%
2017 2,651.47 6.80%
2016 2,294.80 8.26%
2015 2,103.59 8.00%
2014 2,039.13 7.41%

देश की इकोनॉमी बढ़ाने के पीछे कई योजनाओं और बड़े सुधारों को योगदान रहा, जिन्हें पिछले 10 सालों में इस सरकार ने लागू किया। इसमें गुड्स सर्विसेज एंड टैक्स (GST) से लेकर इंसॉल्वेंसी बैंकरप्सी कोड (IBC) तक शामिल है। यहां हम कुछ ऐसे ही प्रमुख योजनाओं के बारे में बता रहे हैं-

1. जीएसटी (GST)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें