Budget 2024 : यूनियन बजट पेश होने की तारीख नजदीक आने के साथ इसके बारे में चर्चा बढ़ रही है। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह उनका छठा यूनियन बजट होगा। उन्होंने अपना पहला बजट 5 जुलाई, 2019 को पेश किया था। यह वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट था। सीतारमण के अगले यूनियन बजट से युवाओं, महिलाओं, किसानों, स्टूडेंट्स सहित हर वर्ग को काफी उम्मीद हैं। मनीकंट्रोल ने 30 साल के टैक्सपेयर्स की इस बजट से क्या-क्या उम्मीदें हैं, यह जानने की कोशिश की है। मनीकंट्रोल ने इसके लिए तीन लोगों से बात की।