Budget 2024 : प्रिज्म्पटिव टैक्सेशन (Presumptive Taxation) छोटे बिजनेसेज और कुछ प्रोफेशनल्स के लिए वरदान साबित हुआ है। इसे कुछ साल पहले शुरू किया गया था। इसकी सफलता को देखते हुए सरकार इसे (प्रिज्म्पटिव टैक्सेशन) और अट्रैक्टिव बनाने के उपाय कर सकती है। इस बारे में मनीकंट्रोल ने टेक्स एक्सपर्ट्स से बातचीत की। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूनियन बजट 2024 (Union Budget 2024) में प्रिज्म्पटिव टैक्सेशन के बारे में ऐलान होने की कम उम्मीद है। लेकिन, वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman सेल्फ-एंप्लॉयड इंडिविजुअल्स को इनकम टैक्स की नई रीजीम और पुरानी रीजीम के बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा दे सकती हैं। इसका ऐलान 1 फरवरी, 2024 को वित्तमंत्री कर सकती हैं। वित्तमंत्री 1 फरवरी, 2024 को जो यूनियन बजट पेश करेंगी वह वोट-ऑन-अकाउंट होगा। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों के बाद जो नई सरकार बनेगी वह जुलाई में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेगी।