Budget 2024 : केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के अगले कुछ महीनों में 10 साल पूरे हो गए हैं। इंडिया की इकोनॉमी के लिहाज से यह समय काफी ज्यादा है। इस दौरान इकोनॉमी ने कई बदलाव देखी है। इस दौरान कई ऐतिहासिक बजट पेश किए गए, जिन्होंने इकोनॉमी की दिशा बदल दी। 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद पहला बजट अरुण जेटली ने पेश किया था। यह वित्त वर्ष 2014-15 का पूर्ण बजट था। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट 1 फरवरी, 2024 को आएगा। इसे वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman पेश करेंगी। यह उनका छठा बजट होगा। इनकम टैक्स के नियमों में भी पिछले 9.5 साल में कई बदलाव आए हैं। आइए इनमें से कुछ बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं।