Budget 2024 : केंद्र में 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से ही डिसइनवेस्टमेंट पर फोकस बढ़ा है। सरकार हर यूनियन बजट में डिसइनवेस्टमेंट का टारगेट तय करती है। हालांकि, इस वित्त वर्ष में डिसइनवेस्टमेंट टारगेट से काफी कम रहने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार अगले वित्त वर्ष यानी 2024-25 में डिसइनवेसमेंट पर फोकस घटा सकती है। डिसइनवेस्टमेंट टारगेट का ऐलान 1 फरवरी, 2024 को होगा। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट लोकसभा चुनावों के जो नई सरकार बनेगी वह पेश करेगी। इसके जुलाई में आने की उम्मीद है।