Budget 2024 : सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों सहित सभी तक सामाजिक सेवाएं पहुंचाने के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाने जा रही है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और ब्लॉकचेन शामिल हैं। 'मेक इन इंडिया' के जरिए टेक्नोलॉजी सेक्टर को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस पहले से है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में इंडिया की ताकत बढ़ाने के लिए यूनियन बजट 2024 में कई ऐलान किए जा सकते हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। इसमें सरकार का फोकस वोट-ऑन-अकाउंट पर होगा।