Budget 2022: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2022 का बजट पेश कर दिया है। इस बार केंद्रीय बजट-2022 में इनकम टैक्स स्लैब में किसी भी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया गया है। यह पहले की तरह चलता रहेगा। वहीं मोदी सरकार ने कॉपरेटिव टैक्स को घटाने के साथ ही उस पर लगने वाले सरचार्ज को कम कर दिया है। FM निर्मला सीतारमण ने इस बार का अपना बजट भाषण 90 मिनट में खत्म कर दिया।
साल 2020 में निर्मला सीतारमण का सबसे लंबा बजट भाषण रहा है। उन्होंने अपना बजट भाषण 2 घंटे 40 मिनट यानी कुल 160 मिनट में खत्म किया था।
कब कितने टाइम में बजट भाषण हुआ खत्म
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का इस साल बजट भाषण बेहद छोटा रहा है और यह सिर्फ 90 मिनट यानी 1 घंटे 30 मिनट में खत्म हो गया। अब तक उन्होंने कुल 4 बार बजट पेश किया है। जिसमें सबसे ज्यादा लंबा समय उन्होंने साल 2020 में लिया था। साल 2020 का बजट भाषण 2 घंटे 40 मिनट तक चला था। यानी कुल 260 मिनट तक उन्होंने भाषण दिया। इसके बाद उनका बजट भाषण साल 2019 में रहा। इस साल उनका भाषण 2 घंटे 17 मिनट का था। यानी 137 मिनट का था। इसके बाद 2021 में यह अवधि घट गई और यह 1 घंटे 40 मिनट तक बजट भाषण चला। यानी साल 2021 का बजट भाषण 100 मिनट का रहा।
इस साल का रहा सबसे छोटा बजट
फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस साल यानी 2022 का बजट भाषण सबसे छोटा दिया। इस साल उन्होंने 1 घंटा 30 मिनट यानी 90 मिनट में अपना बजट भाषण खत्म कर दिया।