Get App

Budget 2022 : स्टार्टअप्स को बड़ी राहत, अब 3 नहीं 4 साल के लिए मिलेंगे टैक्स इंसेंटिव

वित्त मंत्री ने कहा, स्टार्टअप्स इकोनॉमी की ग्रोथ को गति देने के लिहाज से अहम साबित हुए हैं, इसीलिए महामारी को देखते हुए उन्हें यह सुविधा दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2022 पर 1:39 PM
Budget 2022 : स्टार्टअप्स को बड़ी राहत, अब 3 नहीं 4 साल के लिए मिलेंगे टैक्स इंसेंटिव
वित्त मंत्री ने बजट में स्टार्टअप्स का भी रखा ध्यान

Budget 2022 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आम बजट, 2022-23 के जरिए स्टार्टअप्स (startups) को बड़ी राहत दी। उन्होंने स्टार्टअप्स को मिल रही टैक्स रिडेम्पशन की सुविधा एक साल के लिए और बढ़ाने का ऐलान किया। पहले यह सुविधा तीन साल तक के लिए थी। वित्त मंत्री ने कहा, “स्टार्टअप्स इकोनॉमी की ग्रोथ को गति देने के लिहाज से अहम साबित हुए हैं। इसीलिए, महामारी को देखते हुए स्टार्टअप्स के लिए टैक्स इंसेंटिव की अवधि तीन से बढ़ाकर चार साल कर दी गई है।”

सीतारमण ने किये ये प्रस्ताव

सीतारमण ने कहा, “देश में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने के क्रम में, मैं स्टार्टअप्स के ललिए टैक्स हॉलिडे क्लेम करने की इलिजिबिलिटी को एक साल और यानी 31 मार्च, 2022 तक बढ़ाने का प्रस्ताव करती हूं। इसके साथ ही स्टार्टअप्स में इनवेस्टमेंट के लिए कैपिटल गेन एक्जम्प्शन एक साल और यानी 31 मार्च, 2022 तक बढ़ाने का प्रस्ताव करती हूं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें