Get App

Budget 2022: बजट वाले दिन संसद के दोनों सदनों में नहीं होगा शून्यकाल और प्रश्नकाल

संसद बुलेटिन में कहा गया कि 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2022 को कोई 'शून्यकाल' नहीं होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2022 पर 1:27 PM
Budget 2022: बजट वाले दिन संसद के दोनों सदनों में नहीं होगा शून्यकाल और प्रश्नकाल
बजट वाले दिन संसद में नहीं होगा शून्यकाल और प्रश्नकाल (FILE PHOTO)

Union Budget 2022: संसद (Parliament) के बजट सत्र (Budget Session) के शुरू के दो दिनों में लोकसभा और राज्यसभा में शून्यकाल (Zero Hour) और प्रश्नकाल (Question Hour) नहीं होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संबोधन करने के साथ 31 जनवरी को बजट सत्र शरू होगा। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

शुक्रवार को जारी संसद बुलेटिन में कहा गया, "31 जनवरी और 1 फरवरी, 2022 को कोई 'शून्यकाल' नहीं होगा। सदस्यों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के कारण 17वीं लोकसभा के 8वें सत्र के पहले दो दिनों के दौरान 31 जनवरी और 1 फरवरी 2022 को 'शून्यकाल' नहीं होगा।"

बुलेटिन में आगे कहा गया, "सदस्यों को सूचित किया जाता है कि 'शून्य काल' के दौरान उठाए गए अत्यावश्यक सार्वजनिक महत्व के मामलों को 2 फरवरी, 2022 से लिया जाएगा। सदस्यों की जानकारी के लिए है कि, 'शून्यकाल' के दौरान बुधवार, 2 फरवरी, 2022 को तत्काल सार्वजनिक महत्व के मामलों को उठाने के लिए, वे मंगलवार, 1 फरवरी, 2022 को 10:00 बजे से 18 बजे के बीच नोटिस दे सकते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें