कोरोना की तीसरी लहर के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चौथा बजट पेश करेंगी। Booster For Growth Budget में INVESTMENT बढ़ाने और REFROM को गति देने पर FOCUS हो सकता है। सरकार PLI SCHEME का दायरा बढ़ा सकती है। HOUSING, INFRASTURCTURE SECTOR को BIG PUSH मिल सकता है। बजट में आम आदमी के साथ CORPORATE SECTOR को टैक्स छूट मिल सकती है। वित्त मंत्री new tax regime को आकर्षक बना सकती हैं। अबकी बार standard deduction की सीमा बढ़ सकती है। इतना ही नहीं 15% Corporate tax की शर्तों में राहत मिल सकती है।
सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों से जानकारी मिली है कि आज पिछले बजट की अगली कड़ी के तौर पर बजट 2022 पेश होगा। बजट में निवेश बढ़ाने और रिफॉर्म आगे जारी रखने पर ठोस ऐलान संभव है। PM किसान सम्मान निधी योजना का दायरा बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए इनकम टैक्स में छूट संभव है। सूत्रों के मुताबिक PLI स्कीम के तहत आवंटन बढ़ सकता है। इसके अलावा आज के बजट में मैनुफैक्चरिंग शुरू करने की समयसीमा 2 साल बढ़ सकती है।
सूत्रों के मुताबिक आज के पेश होने वाले बजट में होम लोन पर ब्याज छूट 2 लाख से बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। अफोर्डेबल हाउसिंग के कैप को 45 लाख से बढ़ाने पर विचार संभव है। हाइवे सेक्टर के बजट में करीब 30% बढ़ोतरी संभव है। सड़क परिवहन सेक्टर को 1.8 लाख करोड़ रुपये मिल सकते हैं। चुनावी राज्यों में नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा संभव है।
हेल्थकेयर के लिए ज्यादा फंड संभव
सूत्रों के मुताबकि अबकी बार बजट में कोरोना से निपटने के लिए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा सकता है। हेल्थ के लिए 50% ज्यादा बजट आवंटन संभव है। कोविड से निपटने के लिए फंड में बढ़ोतरी मुमकिन बताई जा रही है। राज्यों के लिए आर्थिक सहायता भी 30% तक बढ़ सकती है। आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना, आयुष्मान भारत का विस्तार संभव है।
बजट 2022 में रेलवे का बजट आवंटन 50% बढ़ सकता है। प्राइवेट ट्रेनों की नीलामी का रोडमैप आ सकता है। रेलवे PSUs के मर्जर की घोषणा मुमकिन है।