Get App

Swiggy Instamart होगी IPL 2022 की ऑफिशियल पार्टनर, BCCI ने किया ऐलान

स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) को टाटा इंडियन प्रीमियम लीग 2022 (Tata IPL 2022) आधिकारिक पार्टनर चुना गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2022 पर 7:17 PM
Swiggy Instamart होगी IPL 2022 की ऑफिशियल पार्टनर, BCCI ने किया ऐलान
IPL 2022 कल यानी शनिवार 26 मार्च से शुरू हो रहा है और यह 29 मई तक चलेगा

स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) को टाटा इंडियन प्रीमियम लीग 2022 (Tata IPL 2022) आधिकारिक पार्टनर चुना गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को ऑफिशियल पार्टनर के तौर पर स्विगी इंस्टामार्ट के नाम का ऐलान किया। IPL 2022 कल यानी शनिवार 26 मार्च से शुरू हो रहा है और यह 29 मई तक चलेगा।

स्विगी ने एक बयान में कहा, "इस पार्टनरशिप ने भारतीय लोगों की स्नैक को लोग कभी न खत्म होने वाली भूख और क्रिकेट को लेकर उनके प्यार को एक साथ लाया है। कंज्यूमर्स के लिए IPL से अच्छा कोई इवेंट नहीं हो सकता है, जिसमें वे आराम से अपने पसंदीदा स्नैक और बेवरेज को लेकर आराम से घर पर बैठे और अपने पंसदीदा टीम को मैदान में खेलते हुए देखे।"

वहीं आईपीएल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने इस मौके पर कहा, "हमें IPL 2022 के आधिकारिक पार्टनर के तौर स्विगी इंस्टामार्ट को अपने साथ जुड़कर खुश हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें