Telangana Elections 2023: 'BJP के दो यार ओवैसी और KCR' राहुल गांधी ने तेलंगाना के सीएम पर बोला जोरदार हमला

Telangana Elections 2023: राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि अमित शाह कह रहे थे कि हम तेलंगाना को OBC मुख्यमंत्री देंगे। अरे भैया! पहले आप 2% वोट तो लाओ। राहुल गांधी ने मंगलवार को आनंद बाग चौरास्ता से मल्काजगिरी चौरास्ता तक रोड शो किया। इस दौरान अपने भाई राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी रोड शो में मौजूद थी

अपडेटेड Nov 28, 2023 पर 5:14 PM
Story continues below Advertisement
Telangana Elections 2023: राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा

Telangana Elections 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (KCR) से कहा कि वह सबसे पुरानी पार्टी ने दक्षिणी राज्य के लिए क्या किया, इसपर सवाल उठाने से पहले लोगों को बताएं कि उन्होंने तेलंगाना के लिए क्या किया। उन्होंने आरोप लगाया कि KCR देश में सबसे भ्रष्ट सरकार चला रहे हैं और पैसा कमाने वाले सभी विभाग सीएम चंद्रशेखर राव के परिवार के सदस्यों के पास हैं। BRS लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है। जबकि कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए जी जान लगा रही है। वहीं, BJP ने भी सत्ता में आने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी है

राहुल गांधी ने हैदराबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "KCR ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने क्या किया है? मैं उन्हें बताता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने क्या किया है। KCR जी..जिस यूनिवर्सिटी और कॉलेज में आप पढ़े, जिन सड़कों पर आप चलते हैं, जिन एयरपोर्ट्स से आप विदेश जाते हैं- उसे कांग्रेस ने बनाया। जिस हैदराबाद सिटी से आप करोड़ों रुपए चोरी करते हैं- उस मशहूर IT सिटी को अंतरराष्ट्रीय पहचान कांग्रेस ने दी। अब आपका समय खत्म हो गया है- BYE BYE KCR...।''

चुनावी राज्य तेलंगाना में राहुल गांधी ने मंगलवार को एक जनसभा के दौरान दावा किया कि इस बार मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की अगुवाई वाली BRS सरकार जाने वाली है। कांग्रेस नेता ने तेलंगाना में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR), भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो यार हैं।


इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि अमित शाह कह रहे थे कि हम तेलंगाना को OBC मुख्यमंत्री देंगे। अरे भैया! पहले आप 2% वोट तो लाओ। राहुल गांधी ने मंगलवार को आनंद बाग चौरास्ता से मल्काजगिरी चौरास्ता तक रोड शो किया। इस दौरान अपने भाई राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी रोड शो में मौजूद थी।

राहुल ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो पार्टी द्वारा दी गई 'छह गारंटी' को कैबिनेट की पहली बैठक में ही कानून का रूप देकर इसे लागू कर दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा, "आज तेलंगाना में दोराला सरकार (सामंती सरकार) और प्रजाला सरकार (जनता की सरकार) के बीच लड़ाई है। आपके मुख्यमंत्री पूछ रहे हैं कि कांग्रेस ने क्या किया है। सवाल यह नहीं है कि कांग्रेस ने क्या किया है, सवाल यह है कि केसीआर ने क्या किया है।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य तेलंगाना में BRS को और बाद में राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराना है। राहुल गांधी ने कहा कि हैदराबाद शहर, जहां से KCR कथित तौर पर करोड़ों रुपये लूट रहे हैं, उसे कांग्रेस ने विकसित किया और इस शहर को आईटी हब बनाया।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस, BRS या BJP... तेलंगाना में किसकी है लहर? आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

कांग्रेस दक्षिणी राज्य में सत्ता में आने की कोशिश में लगी है। जबकि KCR की अगुवाई वाली भारत राष्ट्र समिति (BRS) लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए प्रयासरत है। राज्य में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होने हैं, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Nov 28, 2023 5:11 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।