Assembly Elections 2023 Live: मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि जैसे तैसे कुर्सी पाने के लिए कांग्रेस मध्य प्रदेश के लोगों से सोने का महल बनाने का भी वादा कर सकती है। अब वे सोना कौन सा लाएंगे? आलू वाला? पीएम मोदी ने कहा कि कोई भरोसा नहीं है। वे कहेंगे कि सोने का महल देंगे और बाद में कहेंगे आलू से सोना निकालूंगा तब बनाऊंगा
MP Assembly Elections 2023 Highlights: प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार (13 नवंबर) को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) भारत को विकसित बनाने के संकल्प के साथ निकली है। मध्य प्रदेश के गांव-गांव से स्वर निकल रहा है कि फिर एक बार बीजेपी सरकार...। उन्होंने कहा कि आज कल मध्य प्रदेश में एक और नारा गूंज रहा है, यह नारा लोगों के दिल से निकला है और यह नारा है कांग्रेस आई तबाही
MP Assembly Elections 2023 Highlights: प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार (13 नवंबर) को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) भारत को विकसित बनाने के संकल्प के साथ निकली है। मध्य प्रदेश के गांव-गांव से स्वर निकल रहा है कि फिर एक बार बीजेपी सरकार...। उन्होंने कहा कि आज कल मध्य प्रदेश में एक और नारा गूंज रहा है, यह नारा लोगों के दिल से निकला है और यह नारा है कांग्रेस आई तबाही लाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी से पहले बड़वानी को निमाड़ का पेरिस कहा जाता था। बीजेपी सरकार अब इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है।
Assembly Elections 2023 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महासमुंद से पहले सोमवार को चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि पहले चरण के मतदान से ये स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में BJP के पक्ष में भारी मतदान करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि वोटबैंक और तुष्टिकरण के लालच में कांग्रेस कुछ भी कर सकती है
Assembly Elections 2023 Live: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस को गणित सिखाने का इतना शौक है, उनसे मेरे कुछ सवाल हैं। कांग्रेस के इन गणितबाजों को बताना होगा कि मुख्यमंत्री को महादेव सट्टेबाजी घोटाले में से कितना पैसा मिला? कांग्रेस के बाकी नेताओं के हिस्से में कितना माल आया? दिल्ली दरबार तक इसमें से कितना पैसा पहुंचा?
Assembly Elections 2023 Live: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल प्रचार कर रहे हैं। इस बीच आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए दौरे पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विदिशा, गुना, अशोकनगर और दतिया जिले में चुनाव प्रचार करेंगे। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भोपाल में रोड शो करेंगे और बाद में नीमच और टिमरनी जिलों में रैलियों को संबोधित करेंगे।