राजस्थान कांग्रेस के ये 10 दिग्गज नेता हार गए चुनाव, 2 बड़े मुस्लिम चेहरे भी शामिल

Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई। तमाम एग्जिट पोल्स को गलत बताते हुए बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिख रही है। 199 सीटों की मतगणना में शाम 5 बजे के करीब, बीजेपी 115 सीटों पर आगे थी। जबकि कांग्रेस 69 सीटों पर आगे चल रही थी। बाकी सीटों में भारतीय आदिवासी पार्टी 3, बहुजन समाज पार्टी 2, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2, राष्ट्रीय लोकदल 1 और 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे थे

अपडेटेड Dec 03, 2023 पर 6:53 PM
Story continues below Advertisement
राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और भरतपुर राजघराने से आने विश्वेन्द्र सिंह को बड़ा झटका लगा है

Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई। तमाम एग्जिट पोल्स को गलत बताते हुए बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिख रही है। 199 सीटों की मतगणना में शाम 5 बजे के करीब, बीजेपी 115 सीटों पर आगे थी। जबकि कांग्रेस 69 सीटों पर आगे चल रही थी। बाकी सीटों में भारतीय आदिवासी पार्टी 3, बहुजन समाज पार्टी 2, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2, राष्ट्रीय लोकदल 1 और 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे थे। कांग्रेस को राजस्थान में काफी झटका लगा है। यहां तक कि इसके कई दिग्गज नेता और मंत्री सीट हार गए। यहां हम आपको राजस्थान कांग्रेस के 10 ऐसे ही नेताओं के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी सीट हार गए-

1. हरीश चौधरी, बायटू विधानसभा

राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी, हरीश चौधरी इस बार विधायकी हारते दिख रहे हैं। बायतु विधानसभा से खड़े हरीश चौधरी 19 राउंड की वोटिंग के बाद करीब 1,415 वोट से पीछे चले रहे थे। यहां से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मेदा राम बेनीवाल 74,590 वोटों के साथ लीड कर रहे हैं। वहीं हरीश चौधरी को 73,175 वोट मिले हैं। बीजेपी उम्मीदवार इस सीट पर तीसरे नंबर पर है।

2. प्रताप सिंह खाचरियावास, सिविल लाइंस विधानसभा


सिविल लाइंस विधानसभा पर बड़ा उलटफेर हुआ है। बीजेपी के गोपाल शर्मा ने यहां कांग्रेस उम्मीदवार और गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को 28,000 से भी अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया है। गोपल शर्मा को कुल 98,661 वोट मिले। जबकि इसके मुकाबले प्रताप सिंह खाचरियावास सिर्फ 70,332 वोट ही पा सके।

3. विश्वेन्द्र सिंह, डीग-कुम्हेर विधानसभा

राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और भरतपुर राजघराने से आने विश्वेन्द्र सिंह को बड़ा झटका लगा है। उन्हें बीजेपी के शैलेष सिंह ने 7,895 वोटों से हराया। शैलेष सिंह को 89,063 वोट मिले। जबकि इनके मुकाबले विश्वेन्द्र सिंह के खाते में 81,168 वोट पड़े।

यह भी पढ़ें- नतीजों पर आया कर्नाटक CM सिद्धारमैया का बयान, जानिए अन्य राज्यों की स्थिति पर क्या बोले 

4. धीरज गुर्जर, जहाजपुर विधानसभा

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुर्जर नेता धीरज गुर्जर भी इस चुनाव में हारते दिख रहे हैं। यूपी में भी उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ काफी काम किया है। धीरज फिलहाल बीजेपी के गोपीचंद मीणा से 580 वोटों से पीछे चल रहे हैं। गोपीचंद मीणा को 96933 वोट मिले। जबकि इनके मुकाबले धीरज गुर्जर के खाते में 96933 वोट पड़े।

5. रघु शर्मा, केकरी विधानसभा

गुजरात कांग्रेस के प्रभावी और राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता रघु शर्मा भी अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं। उन्हें बीजेपी के शत्रुघ्न गौतम ने 7,542 वोटों से हराया। शत्रुघ्न गौतम को 99,671 वोट मिले। जबकि इनके मुकाबले रघु शर्मा के खाते में 92,129 वोट पड़े।

6. ज्योति मिर्धा, नागौर

राजस्थान के राजनीतिक रसूखदार परिवार से आने वाली ज्योति मिर्धा को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें बीजेपी के शत्रुघ्न गौतम ने 7,542 वोटों से हराया। शत्रुघ्न गौतम को 99,671 वोट मिले। जबकि इनके मुकाबले रघु शर्मा के खाते में 92,129 वोट पड़े।

7. सीपी जोशी, नाथद्वारा विधानसभा

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष और दिग्गज कांग्रेस सीपी जोशी भी अपनी सीट से हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के विश्वराज सिंघ मेवाड़ ने 7504 वोटों से हराया। विश्वराज सिंघ मेवाड़ को 94950 वोट मिले। जबकि इनके मुकाबले सीपी जोशी के खाते में 87446 वोट पड़े।

यह भी पढ़ें - बीजेपी की प्रचंड जीत में महिलाओं के लिए 20000 करोड़ की स्कीम्स रहीं ट्रंप कार्ड 

गहलोत सरकार में कैबिनट मंत्री शाले मोहम्मद को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें बीजेपी के महंत प्रताप पुरी ने 35,427 वोटों से हराया। प्रताप पुरी को 99,671 वोट मिले। जबकि इनके मुकाबले शाले मोहम्मद के खाते में 77498 वोट पड़े।

9. इमरान खान, तिजारा विधानसभा

राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में से एक इमरान खान को तिजारा विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें बीजेपी के बाबा बालकनाथ ने 6173 वोटों से हराया। बालकनाथ को 1,10,209 वोट मिले। जबकि इनके मुकाबले इमरान खान के खाते में 1,04,036 वोट पड़े।

10. गौरव वल्लभ, उदयपुर विधानसभा

कांग्रेस के लोकप्रिय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने इस चुनाव में उदयपुर सीट से किस्मत अपनाई थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्हें बीजेपी के ताराचंद जैन ने 6173 वोटों से हराया। ताराचंद जैन को 97,466 वोट मिले। जबकि इनके मुकाबले गौरव वल्लभ के खाते में 64,695 वोट पड़े।

Moneycontrol News

Moneycontrol News

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।