Rajasthan Chunav Results 2023: सरदारपुरा सीट से अशोक गहलोत की जीत, भगवामय हुआ राजस्थान

Rajasthan Chunav Results 2023: बीजेपी कार्यकर्ता सुबह-सुबह ही पार्टी कार्यालय पहुंच गए और रुझानों में पार्टी को कांग्रेस पर बढ़त मिलती दिखाई देने के साथ ही उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने दावा किया, "BJP को प्रचंड जीत मिलने जा रही है और वह सरकार बनाएगी।"

अपडेटेड Dec 03, 2023 पर 2:26 PM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Chunav Results 2023: अशोक गहलोत राजस्थान की सरदारपुरा विधानसभा सीट से जीत गए हैं।

Rajasthan Chunav Results 2023: राजस्थान के सरदारपुरा से अशोक गहलोत (Ashok Gehlot Wins in Sardarpura) जीत गए हैं। इसके अलावा झालरापाटन विधानसभा सीट पर बीजेपी की सीनियर नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं, पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया चुनाव हार गए हैं। उन्हें आमेर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत शर्मा ने हराया है। राजस्थान में इस बार भी राज बदलने की परंपरा कायम रहती नजर आ रही है। अब तक हुए वोटों की गिनती में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है।

मतगणना के दोपहर दो बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलने के साथ ही जयपुर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को जश्न मनाते देखा जा सकता है। वहीं चुनाव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए बनाए गए पार्टी के 'वार रूम' में सन्नाटा छाया हुआ है।

बीजेपी कार्यकर्ता सुबह-सुबह ही पार्टी कार्यालय पहुंच गए और रुझानों में पार्टी को कांग्रेस पर बढ़त मिलती दिखाई देने के साथ ही उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी हैं।


उन्होंने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने दावा किया, "BJP को प्रचंड जीत मिलने जा रही है और वह सरकार बनाएगी।" वहीं कांग्रेस कार्यालय में कोई कार्यकर्ता नजर नहीं आया और सभी नेता कार्यालय के अंदर बैठकर रुझानों का आकलन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- MP: BJP के 4 बड़े चेहरे, जिनके आते ही 'टांय-टांय' फिस्स हो गई सत्ता विरोधी लहर

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, राज्य की 199 सीटों के लिए अब तक आए रुझानों में 113 सीटों पर BJP, जबकि 72 सीटों पर कांग्रेस आगे है। सुबह 8 बजे से 33 जिलों के 36 काउंटिंग सेंटरों पर 8 बजे से मतगणना जारी है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई, जिसमें बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखी। अब EVM से वोटों की गिनती जारी है, जिसमें कांग्रेस काफी पीछे हो गई है।

Akhilesh

Akhilesh

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।