Exit Polls for 2023 Assembly Elections: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आएंगे आज, जानिए कब, कहां और कैसे देखें?

Exit Polls for 2023 Assembly Elections: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने वाले हैं। इसके नतीजे 3 दिसंबर तक आ जाएंगे। इसके पहले आप एग्जिट पोल अनुमान लग सकता है कि किस राज्य में किसकी सरकार बनने के आसार हैं। राज्यों के चुनाव के नतीजों से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ I.N.D.I.A bloc के लिए क्या संभावनाएं छिपी हुई है। इस बात का अंदाजा लगाया जा सकेगा

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 12:18 PM
Story continues below Advertisement
Exit Polls for 2023 Assembly Elections: चुनाव आयोग ने 7 नवंबर सुबह 7 बजे से लेकर 30 नवंबर शाम 6:30 बजे तक ‘एग्जिट पोल’ पर पाबंदी लगाई हुई है।

Exit Polls for 2023 Assembly Elections: 7 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव हुए। वहीं, तेलंगाना में आज (30 नवंबर) को वोटिंग हो रही है। सभी राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे, लेकिन आज (30 नवंबर) शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बन रही है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? इसका अनुमान इस पोल के जरिए लगेगा। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ये आखिरी चुनाव हैं। राज्यों के चुनाव के नतीजों से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ I.N.D.I.A bloc के लिए क्या संभावनाएं छिपी हुई है। इस बात का अंदाजा लगाया जा सकेगा।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में कांग्रेस दोनों राज्यों में अपनी सरकार बनाए रखने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में बीजेपी यहां सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी तरह तेलंगाना में, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति सरकार को हटाने के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी हैं। इस बीच, मिजोरम में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट कांग्रेस और जोराम पीपुल्स मूवमेंट दोनों को दूर रखने की पूरी की जा रही है।

जानिए एग्जिट पोल क्या है


दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। एग्ज़िट पोल हमेशा सटीक नहीं हो सकते हैं, लेकिन संकेत जरूर मिल सकते हैं।

Telangana Election Voting Live: तेलंगाना में अभी तक 8.52% मतदान, जनगांव में BRS-BJP कार्यकर्ता के बीच झड़पएग्जिट पोल का ऐलान कब होगा?

मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल नतीजे 30 नवंबर को शाम 6 बजे के बाद घोषित किए जाएंगे। पोल पैनल ने 7 नवंबर को सुबह 7 बजे से 30 नवंबर को शाम 6:30 बजे के बीच "प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए एग्जिट पोल जारी करने पर पाबंदी लगाई हुई है।

कहाँ देखना है?

आप इस मामले में कई समाचार कार्यक्रम देख सकते हैं। एग्जिट पोल्स अलग-अलग चैनल में दिखाए जाएंगे। टीवी चैनल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में सभी राज्यों के एग्जिट पोल्स अलग-अलग पेश किए जाएंगे।

MoneyControl News

MoneyControl News

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।