Get App

MP-CG Voting: छिटपुट हिंसा के बीच मध्य प्रदेश में 27.62%, तो छत्तीसगढ़ में 19.65 फीसदी वोटिंग

मध्य प्रदेश की 230 सीटों के लिए मतदान जारी है। छिटपुट हिंसा के बीच मध्य प्रदेश में करीब 28 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक मध्य प्रदेश में 27.62% मतदान हुआ है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जारी मतदान के बीच हिंसा के खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के मुरैना में दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मिरघान मतदान केंद्र संख्या 147-148 पर दो पक्षों के बीच पथराव की खबर आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2023 पर 11:46 AM
MP-CG Voting: छिटपुट हिंसा के बीच मध्य प्रदेश में 27.62%, तो छत्तीसगढ़ में 19.65 फीसदी वोटिंग
MP-CG Voting: सुबह 9 बजे तक मध्य प्रदेश में 27.62%, जबकि छत्तीसगढ़ में 19.65% मतदान हुआ

MP-CG Assembly Elections 2023 Voting: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को 70 सीट के लिए हो रहे दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में सुबह 11 बजे तक लगभग 20 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दूसरे चरण में 1,63,14,479 मतदाता हैं। इस चरण में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, 8 मंत्रियों और 4 सांसदों समेत 958 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राजिम जिले की नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ सीट के 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ जो दोपहर बाद तीन बजे समाप्त होगा।

अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ जहां मतदाता शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे तक 70 सीट के 19.65% फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में 827 पुरुष, 130 महिलाएं और लैंगिक रूप से थर्ड जेंडर के एक उम्मीदवार समेत कुल 958 प्रत्याशी हैं।

उन्होंने बताया कि रायपुर शहर पश्चिम सीट पर सबसे अधिक 26 उम्मीदवार हैं। जबकि डौंडीलोहारा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम चार उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में 70-70 उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस से तथा 43 उम्मीदवार आम आदमी पार्टी (AAP) से हैं।

वहीं, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से 62, हमर राज पार्टी के 33, बहुजन समाज पार्टी से 43 तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कुल मतदाताओं में से 81,41,624 पुरुष, 81,72,171 महिलाएं और 684 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। दूसरे चरण के लिए 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें