Mizoram Elections 2023: हाछेक सीट पर किसकी जीत-किसकी हार, इन वोटर्स के हाथ में भी है किस्मत

वैसे तो एक दशक से अधिक समय पहले हुए जातीय दंगों के बाद 35,000 से अधिक ब्रू लोग त्रिपुरा में चले गए हैं। लेकिन केंद्र, मिजोरम, त्रिपुरा की सरकारों और आदिवासी नेताओं के बीच हुए चतुर्पक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने के बावजूद 5000 ब्रू लोग अभी भी हाछेक में अपने पैतृक गांवों में रुके हुए हैं। समझौते के तहत अनेक ब्रू लोगों को पड़ोसी राज्य त्रिपुरा में स्थायी रूप से रिसेटल किया जा चुका है

अपडेटेड Nov 05, 2023 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
इस बार के चुनावी रण में बीजेपी, कांग्रेस, MNF, ZPM, और आप भी हैं।

Mizoram Elections 2023: नॉर्थ ईस्ट में स्थित मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। इस तारीख को राज्य की सभी 40 सीटों पर मतदान होगा। 174 कैंडिडेट्स इस विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। त्रिपुरा की सीमा से लगे पश्चिम मिजोरम के ममित जिले में स्थि​त हाछेक को, राज्य की हॉट सीट्स में गिना जाता है। यह सीट किसकी झोली में जाएगी, यह तय करने में अहम रोल है ब्रू और अन्य अल्पसंख्यक मतदाताओं का। भले ही एक दशक से अधिक समय पहले हुए जातीय दंगों के बाद 35,000 से अधिक ब्रू लोग त्रिपुरा में चले गए हैं, लेकिन लगभग 5,000 आदिवासियों के साथ-साथ अन्य छोटी अल्पसंख्यक जनजातियां हाछेक सीट पर चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की ताकत रखती हैं ।

सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), मुख्य विपक्षी पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से उन ब्रू मतदाताओं का विश्वास हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है जो केंद्र, मिजोरम, त्रिपुरा की सरकारों और आदिवासी नेताओं के बीच हुए चतुर्पक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने के बावजूद हाछेक में अपने पैतृक गांवों में रुके हुए हैं। समझौते के तहत अनेक ब्रू लोगों को पड़ोसी राज्य त्रिपुरा में स्थायी रूप से रिसेटल किया जा चुका है।

5000 से अधिक ब्रू मतदाता


ऐसा माना जा रहा है कि 23,600 पात्र मतदाताओं में से 5,000 से अधिक ब्रू मतदाता आगामी चुनाव में चकमा और त्रिपुरी जनजातियों के लगभग 2,000 मतदाताओं की तरह ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मिजोरम की राजनीति में MNF (मिजो नेशनल फ्रंट), ZPM (जोरम पीपुल्स मूवमेंट) और कांग्रेस ज्यादा सक्रिय हैं। इस बार के चुनावी रण में बीजेपी, कांग्रेस, MNF, ZPM, और आप भी हैं।

Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने जारी की पांचवीं लिस्ट, बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव को दिया टिकट

कौन-कौन है आमने-सामने

हाछेक विधानसभा क्षेत्र में चुनावी उम्मीदवारों की बात करें तो निवर्तमान विधायक कांग्रेस के लालरिंदिका राल्टे, राज्य के खेल मंत्री और एमएनएफ के रॉबर्ट रोमाविया रोयटे के साथ आमने-सामने होंगे। रोयटे ने अपना निर्वाचन क्षेत्र आइजोल ईस्ट-II से शिफ्ट कर लिया है। रोयटे को मौजूदा कांग्रेस विधायक को पद से हटाने के लिए सबसे अच्छा दावेदार माना जा रहा है, दूसरी ओर राल्टे का निर्वाचन क्षेत्र में मजबूत प्रभाव माना जाता है। क्योंकि वह क्षेत्र के स्थानीय निवासी भी हैं। हाछेक कांग्रेस का गढ़ रहा है और पार्टी पिछले तीन विधानसभा चुनावों- 2008, 2013 और 2018 से सत्ता में है। 2018 के चुनावों में राल्टे ने 33.32 प्रतिशत वोट हासिल किए थे और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एमएनएफ के लालरिनेंगा सेलो को 366 वोटों के अंतर से हराया था।

मुख्य विपक्षी पार्टी ZPM पहली बार चुनाव लड़ रहे केजे लालबियाक्नघेटा को मैदान में उतार रही है। हालांकि, लालबियाक्नघेटा से प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है क्योंकि वह हाछेक निर्वाचन क्षेत्र के सबसे बड़े गांव जवल्नुम से आते हैं। वहीं बीजेपी ने हाछेक निर्वाचन क्षेत्र में माल्सावमत्लुआंगा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ममित जिले में पैठ बनाने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।