Mizoram Election Results 2023: मिजोरम के सीएम, डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री हारे, BJP को 2 सीटों पर मिली जीत

Mizoram Election Results 2023: मिजोरम में सत्ता परिवर्तन देखने को मिला। सत्ता पर काबिज मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को करारी हार का सामना करना पड़ा। सरकार के कई मंत्री हार गए। सीएम, डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री जैसे कई दिग्गज नेता हार गए। नई स्थानीय पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के सामने कई भी दल नहीं टिक पाया

अपडेटेड Dec 04, 2023 पर 3:44 PM
Story continues below Advertisement
Mizoram Election Results 2023: मिजोरम में सत्ताधारी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के कई दिग्गज हार गए हैं।

Mizoram Election Results 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के जो नतीजे सामने आ रहे हैं। उनमें बड़ा उलटफेर नजर आ रहा है। नई स्थानीय पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) की आंधी के आगे मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) नहीं टिक सका। सत्ता पर काबिज पार्टी के कई बड़े नेताओं का हार का मुह देखना पड़ा। राज्य के सीएम, डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री समेत कई मंत्रियों को चुनावी मैदान में करारी हार का सामना करना पड़ा। राज्य में सरकार बनाने के लिए 21 सीटें होना जरूरी है। ZPM ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ZPM ने 27 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के उम्मीदवार आर. लालथंगलियाना हार गए हैं। उन्हें ZPM के उम्मीदवार जेजे लालपेखलुआ ने हरा दिया है। लालपेखलुआ को 5,468 वोट मिले। जबकि लालथंगलियाना को 5,333 वोट मिले। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सी लालडिंतलुआंगा को 2,958 वोट मिले।

सीएम और डिप्टी सीएम भी हार गए


आइजोल पूर्व-I निर्वाचन क्षेत्र में मौजूदा सीएम और एमएनएफ उम्मीदवार जोरमथांगा को भी हार का सामना करना पड़ा है। सीएम जरमथांगा आइजोल ईस्ट-1 सीट से 2101 वोटों से चुनाव हार गए हैं। वहीं डिप्टी सीएम तावंलुइया को तुइचांग सीट में हार का सामना करना पड़ा है। जेडपीएम के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा से 909 मतों के अंतर से हरा दिया। मिजोरम के ग्रामीण विकास मंत्री लालरुआतकिमा आइजवाल पश्चिम-द्वितीय सीट पर हार गए। उन्हें जेडपीएम की लालंघिंगलोवा हमर ने हरा दिया। ZPM बहुमत से आगे निकल चुकी है। पार्टी को कोलासिब, चालफिल, तावी, आइजोल नॉर्थ-2, आइजोल वेस्ट-1, आइजोल वेस्ट-2, आइजोल वेस्ट-3, आइजोल नॉर्थ-1, आइजोल नॉर्थ-2, आइजोल साउथ-1, आइजोल साउथ-2, आइजोल साउथ-3, लेंगटेंग, तुइचांग, चम्फाई उत्तर, चम्फाई दक्षिण, तुइकुम, ह्रांगतुर्जो, दक्षिण तुईपुई, लुंगलेई पूर्व, लुंगलेई पश्चिम, लुंगलेई दक्षिण, लांग्टलाई पूर्व में जीत मिली है।

Mizoram Assembly Election Results 2023: मिजोरम में लालदुहोमा बनेंगे CM, चुनाव जीते, इंदिरा गांधी की सुरक्षा में थे तैनात

काग्रेस को लगा झटका

मिजोरम में इस बार कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस का पिछले साल के मुकाबले इस साल प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। कांग्रेस को इस बार सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है।

बीजेपी के प्रदर्शन में सुधार

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार K Hrahmo ने पलक विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने MNF के नेता K T Rokhaw को 1,241 वोटों हरा दिया है। बीजेपी को राज्य में 2 सीटों पर जीत मिली है। पिछली बार के चुनाव में बीजेपी को एक सीट पर जीत मिली थी। इस बार पार्टी के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Dec 04, 2023 3:44 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।