Mizoram Exit poll: मिजोरम में CM जोरामथांगा की जाएगी सरकार? कांग्रेस कितना दे रही टक्कर, जानें सभी एग्जिट पोल के नतीजे

Mizoram Exit poll: मिजोरम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल (Exit Poll) गुरुवार 30 नवंबर को जारी हुए। राज्य की 40 विधानसभा सीटों पर बीते 7 नवंबर को मतदान हुआ। मिजोरम में करीब 80.66 फीसदी मतदान दर्ज किया है। राज्य के करीब 8.52 लाख मतदाताओं ने कुल 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए वोट डाले। 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने 26 सीटों के साथ जीत हासिल कर जोरामथांगा (Zoramthanga) की अगुआई में सरकार बनाई थी

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 9:36 PM
Story continues below Advertisement
Mizoram Exit poll: 2018 में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने 26 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की थी

Mizoram Exit poll: मिजोरम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल (Exit Poll) गुरुवार 30 नवंबर को जारी हुए। राज्य की 40 विधानसभा सीटों पर बीते 7 नवंबर को मतदान हुआ। मिजोरम में करीब 80.66 फीसदी मतदान दर्ज किया है। राज्य के करीब 8.52 लाख मतदाताओं ने कुल 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए वोट डाले। 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने 26 सीटों के साथ जीत हासिल कर जोरामथांगा (Zoramthanga) की अगुआई में सरकार बनाई थी। इस चुनाव में MNF को कांग्रेस, बीजेपी और जेडपीएम से कड़ी चुनौती मिली है। एग्जिट पोल के आंकड़ों से जानते हैं, मिजोरम में इस बार किसकी सरकार बन सकती है-

Times Now-ETG Exit Poll

Times Now-ETG पोल के मुताबिक, मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा हो सकता है। पोल में मिजो नेशनल फ्रंट को 14 से 18 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनते दिखाया गया है। जबकि कांग्रेस 9 से 13 सीटें और ZPM 10 से 14 सीटों के साथ इसे कड़ी टक्कर देती दिख रही है।

MNF : 14 से 18 सीट

कांग्रेस : 9 से 13 सीट


ZPM : 10 से 14 सीट

बीजेपी : 0 से 2 सीट

ABP News-C Voter Exit Poll

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार बन सकती है। वहीं 12 से 18 सीटों के साथ ZPM राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बन सकती है। वहीं बीजेपी को इस बार खाता खोलने में भी मशक्कत करनी पड़ सकती है।ॉ

MNF : 15 से 21 सीट

कांग्रेस : 2 से 8 सीट

ZPM : 12 से 18 सीट

बीजेपी : 0 सीट

India TV-CNX Exit Poll

इंडिया टीवी-CNX एग्जिट पोल का अनुमान है कि जोरमथांगा की अगुआई वाली MNF इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी होगी। वहीं कांग्रेस 8 से 10 सीटों के साथ राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बन सकती है। बीजेपी को 0 से 2 मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं अन्य के खाते में 12 से 16 सीटें जाती दिखाई गई हैं।

MNF: 14 से 18 सीट

INC: 8 से 10 सीट

BJP: 0 से 2 सीट

अन्य: 12 से 16 सीट

Jan Ki Baat Exit Poll

"जन की बात" एग्जिट पोल के मुताबिक मिजोरम में इस बार जोराम पीपप्स मूवमेंट (ZPM) की सरकार बन सकती है। पोल में इस 15 से 25 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि सत्ताधारी पार्टी को इस बार 10 से 14 सीटें मिलने का अनुमान है।

MNF: 10 से 14 सीट

INC: 5 से 9 सीट

ZPM: 15 से 25 सीट

BJP: 0 से 2 सीट

- मिजोरम विधानसभा चुनाव में कुल 40 सीटें हैं। ऐसे में किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 21 सीटें चाहिए।

यह भी पढें- Rajasthan Exit Poll: 'एग्जिट पोल में कुछ भी आए...' अशोक गहलोत को राजस्थान में कांग्रेस की वापसी का विश्वास 

2018 के विधानसभा चुनाव में क्या हुआ था?

मिजोरम के चुनाव में क्षेत्रीय दलों की काफी बड़ी भूमिका होती है। 2018 के विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने 26 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की थी। यह बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए की सहयोगी दल है। हालांकि मिजोरम में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। पिछली बार बीजेपी को मिजोरम में महज एक सीट मिली थी।

बीजेपी इस बार अपना यह रिकॉर्ड बदलना चाहती है। वहीं कांग्रेस भी राज्य में अपने पुराने गौरव को वापस पाने की उम्मीद है। कांग्रेस पिछले चुनाव में 5 सीट जीतकर राज्य की तीसरी सबसे पड़ी पार्टी थी। वहीं जोराम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) 6 सीटों के साथ मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी है।

3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

बता दें कि मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आएंगे।

Moneycontrol News

Moneycontrol News

First Published: Nov 30, 2023 6:10 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।