Get App

Mizoram CM Oath: पूर्व IPS के हाथों में मिजोरम की सत्ता, 11 मंत्रियो समेत लालदुहोमा ने ली CM पद की शपथ

लालदुहोमा (Lalduhoma) के साथ 11 और ZPM विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। 40 सदस्यीय विधानसभा वाले मिजोरम में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री हो सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया जहां, मिज़ो नेशनल फ्रंट के नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा मौजूद थे। इस कार्यक्रम में MNF के विधायक दल के नेता लालचंदमा राल्ते समेत सभी विधायक शामिल हुए

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 08, 2023 पर 1:53 PM
Mizoram CM Oath: पूर्व IPS के हाथों में मिजोरम की सत्ता, 11 मंत्रियो समेत लालदुहोमा ने ली CM पद की शपथ
Mizoram CM Oath: पूर्व IPS के हाथों में मिजोरम की सत्ता, 11 मंत्रियो समेत लालदुहोमा ने ली CM पद की शपथ

Mizoram CM Oath: ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा (Lalduhoma) ने शुक्रवार को मिजोरम (Mizoram) के मुख्यमंत्री (CM) के रूप में शपथ ली। राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने लालदुहोमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 11 और ZPM विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया जहां, मिज़ो नेशनल फ्रंट के नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में MNF के विधायक दल के नेता लालचंदमा राल्ते समेत सभी विधायक शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला भी वहां मौजूद थे। मंगलवार को जेडपीएम विधायक दल ने लालदुहोमा को अपना नेता और के सपडांगा को उपनेता चुना।

40 सदस्यीय विधानसभा वाले मिजोरम में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री हो सकते हैं। ZPM, जिसे केवल 2019 में एक राजनीतिक दल के रूप में रिजस्टर्ड किया गया था, विधानसभा चुनावों में 27 सीटें जीतकर विजयी हुई। 2018 के चुनावों में इसके खाते में महज आठ सीटें गई थीं।

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 में, लालदुहोमा को सेरछिप विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुना गया था। उन्हें कुल 8314 वोट मिले।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें