मिजोरम में BJP का नहीं खुलेगा खाता, कांग्रेस बन सकती है 'किंगमेकर'! C-Voter के एग्जिट पोल में चौंकाने वाले अनुमान

Mizoram C-Voter Exit poll: साल 2014 के बाद से विजय रथ पर सवार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस बार मिजोरम (Mizoram Election 2023) में तगड़ा झटका लग सकता है। मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज-सी वोटर (ABP News-C Voter) ने गुरुवार को अपना एग्जिट पोल जारी किए। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी का इस बार मिजोरम में बिना खाता खोले संतोष करना पड़ सकता है

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 10:04 PM
Story continues below Advertisement
Mizoram Exit Polls: मिजोरम में बहुमत के लिए किसी भी पार्टी के पास 21 विधायक होने चाहिए

Mizoram C-Voter Exit poll: साल 2014 के बाद से विजय रथ पर सवार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस बार मिजोरम (Mizoram Election 2023) में तगड़ा झटका लग सकता है। मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज-सी वोटर (ABP News-C Voter) ने गुरुवार को अपना एग्जिट पोल जारी किए। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी का इस बार मिजोरम में बिना खाता खोले संतोष करना पड़ सकता है। 2014 के बाद यह शायद पहला ऐसा चुनाव होगा, जब बीजेपी को किसी चुनाव में बिना सीट के संतोष करना पड़े। बता दें कि बीजेपी 2018 के चुनाव में भी मिजोरम में कोई ताकत नहीं थी, लेकिन उसने 1 सीट के साथ इस राज्य में अपना खाता खोल दिया था।

एबीपी न्यूज-सी वोटर के मुताबिक, मिजोरम में इस बार त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन सकती है। यानी किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। एग्जिट पोल में सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 15 से 21 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनते हुए दिखाया गया है। वहीं ZPM 12 से 18 सीटों के राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। जबकि कांग्रेस 2 से 8 सीटों के साथ किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है।

एबीपी न्यूज-सी वोटर एग्जिट पोल के नतीजे

MNF : 15 से 21 सीट


ZPM : 12 से 18 सीट

INC : 2 से 8 सीट

BJP : 0 सीट

यह भी पढ़ें- Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में टूटेगा रिवाज या बदलेगी सरकार? जानें क्या कहते हैं सभी एग्जिट पोल के नतीजे 

NDA की सहयोगी दल है मिजो नेशनल फ्रंट (MNF)

हालांकि यह भी दिलचस्प है कि मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए की सहयोगी दल है। हालांकि राज्य में दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। 2018 में भी बीजेपी अलग चुनाव लड़ी थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मिजो नेशनल फ्रंट और बीजेपी के बीच हालिया दूरी की एक वजह पड़ोसी राज्य मणिपुर में जारी तनाव भी है। देखना होगा कि चुनाव के बाद यह गठबंधन किस करवट लेता है। फिलहाल 3 दिसंबर को वोटों की गिनती का इंतजार है।

Moneycontrol News

Moneycontrol News

First Published: Nov 30, 2023 10:04 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।