MP Election Result: दतिया विधानसभा में खेल! शिवराज के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे, कांग्रेस ने बनाई बढ़त

Narottam Mishra Datia Vidhansabha MP Election Result 2023 Updates: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा में खेल होता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावार नेता और शिवराज सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इस सीट से पीछे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस के भारती राजेंद्र ने इस सीट पर बढ़त बनाई है। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर रविवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है

अपडेटेड Dec 03, 2023 पर 12:35 PM
Story continues below Advertisement
Datia Vidhansabha Result: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा लगातार 3 बार दतिया से विधायक रहे हैं

Datia Vidhansabha MP Election Result 2023 Updates: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा में खेल होता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावार नेता और शिवराज सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) इस सीट से पीछे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस के भारती राजेंद्र (Bharti Rajendra) ने इस सीट पर बढ़त बनाई है। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर रविवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। हालांकि नरोत्तम मिश्रा के चलते दतिया राज्य की सबसे हॉट विधानसभा सीटों में से एक बन गई है। नरोत्तम मिश्रा बतौर गृहमंत्री अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड फिल्मों को लेकर दिए गए उनके बयान भी कई बार विवाद खड़े कर चुके हैं।

चुनाव आयोग की साइट पर मौजूद सुबह 12:15 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, दतिया विधानसभा सीट से नरोत्तम मिश्रा, कांग्रेस उम्मीदवार भारती राजेंद्र से 2,243 वोटों से पीछे चले रहे थे। भारती राजेंद्र को अभी तक 15,348 वोट मिले हैं। वहीं नरोत्तम मिश्रा को 13,105 मिले हैं। बता दें कि दतिया विधानसभा सीट पर अभी तक सिर्फ 2 राउंड की काउंटिंग हुई है। कुल 13 राउंड की काउंटिंग होनी है।

यह भी पढ़ें- Assembly Elections 2023 : वोटर्स का फैसला, MP-Rajasthan में भाजपा और Chhattisgarh-Telangana में कांग्रेस 


MoneyControl News

MoneyControl News

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।