MP Election 2023 Voting: मतदान के बीच मध्य प्रदेश के मेहगांव में गोलीबारी, BJP उम्मीदवार और AAP समर्थक घायल

MP Election 2023 Voting: जानकारी के अनुसार वोट डालने जा रहे कृष्णा भदौरिया नाम के युवक को झड़प के दौरान गोली लगी है। गंभीर हालत में घायल युवक को ग्वालियर रेफर किया गया। उसने आरोप लगाया कि मेहगांव से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल भदौरिया ने गोली चलाई थी। 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए एक चरण का मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ।

अपडेटेड Nov 17, 2023 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
MP Election 2023 Voting: मध्य प्रदेश के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में गोलीबारी हुई है

Madhya Pradesh Elections 2023 Voting: मध्य प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है। इस बीच कुछ विधानसभा क्षेत्रों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक BJP उम्मीदवार और एक आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। रिपोर्ट के मुताबिक, भिंड (Bhind) जिले की मेहगांव विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार राकेश शुक्ला पर हमला हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्ला पर मानहड़ गांव में कुछ लोगों ने पथराव किया, जिसमें वो घायल हो गए हैं। ABP न्यूज के मुताबिक, बीजेपी नेता की गाड़ी का कांच भी टूट गया है। इस घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में स्थित मानहड़ गांव में हिंसा हुई। इस घटना में बीजेपी उम्मीदवार और आम आदमी पार्टी के एक समर्थक को गोली लगने की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार वोट डालने जा रहे कृष्णा भदौरिया नाम के युवक को झड़प के दौरान गोली लगी है। गंभीर हालत में घायल युवक को ग्वालियर रेफर किया गया। उसने आरोप लगाया कि मेहगांव से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल भदौरिया ने गोली चलाई थी। 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए एक चरण का मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ।


बालाघाट जिले की बैहर, लांजी और परसवाड़ा विधानसभा सीटों और मंडला और डिंडोरी जिलों के कुछ बूथों को छोड़कर (जहां दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा) मतदाता शाम 6 बजे तक मतदान कर सकते हैं।

लगभग 42,000 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग उपलब्ध कराई गई है। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की लगभग 700 कंपनियां और राज्य के दो लाख पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। यह चुनाव 2,500 से अधिक उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेगा।

ये भी पढ़ें- MP Poll: वोटिंग के बीच मुरैना में भारी बवाल! दिमनी में झड़प में दो घायल, जौरा और महू में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पथराव

लगभग 5.59 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। इसमें 2.87 करोड़ पुरुष और 2.71 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि 5,000 से अधिक बूथ महिलाओं द्वारा संचालित हैं और 183 मतदान केंद्र विकलांगों द्वारा संचालित हैं।

अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से लगभग छह महीने पहले होने वाले ये विधानसभा चुनाव विभिन्न कारणों से बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। मध्य प्रदेश में एक ही चरण में सभी 230 सीटों पर मतदान हो रहा है। चार अन्य राज्यों के साथ एमपी में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Nov 17, 2023 4:10 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।