MP Cabinet Oath Ceremony: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

MP Cabinet Oath Ceremony: अधिकारी ने बताया कि राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और राधा सिंह शामिल हैं। मोहन यादव के मंत्रिमंडल में दो कैबिनेट रैंक संपतिया उइके और निर्मला भूरिया तीन राज्य मंत्री कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी और राधा सिंह समेत कुल पांच महिलाओं को शामिल किया गया है

अपडेटेड Dec 25, 2023 पर 6:58 PM
Story continues below Advertisement
MP Cabinet Oath Ceremony: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

MP Cabinet Oath Ceremony: मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार के मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और प्रहलाद सिंह पटेल (Prahlad Singh Patel) ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मंत्री के रूप में शपथ ली। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने आज 28 मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई, जिनमें छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्य मंत्री शामिल हैं।

विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, करण सिंह वर्मा, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह , संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, ऐदल सिंह कंसाना, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, निर्मला भूरिया, नारायण सिंह कुशवाहा, नागर सिंह चौहान, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, चैतन्य कश्यप और इंदर सिंह परमार ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

वहीं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर, धर्मेंद्र भाव लोधी, दिलीप जयसवाल, गौतम टेटवाल, लाखन पटेल और नारायण सिंह पवार हैं।


अधिकारी ने बताया कि राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और राधा सिंह शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने PM मोदी से की मुलाकात, क्या हुई बात?

यादव के मंत्रिमंडल में दो कैबिनेट रैंक संपतिया उइके और निर्मला भूरिया तीन राज्य मंत्री कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी और राधा सिंह समेत कुल पांच महिलाओं को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री (मोहन यादव) और दो उपमुख्यमंत्रियों (राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा) सहित मंत्रिमंडल की कुल संख्या अब 31 हो गई है। 230 विधायकों वाले मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद की अधिकतम संख्या 35 हो सकती है।

पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 163 सीटें और कांग्रेस ने 66 सीटें जीतीं।

यादव ने 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि शुक्ला और देवड़ा ने उप मुख्यमंत्री की रूप में शपथ ली।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 25, 2023 5:45 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।