'भगवान महाकाल का आशीर्वाद है' मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुने जाने पर मोहन यादव के परिवार जताई खुशी

मोहन यादव (Mohan Yadav) ने घोषणा के बाद मीडिया से कहा, “मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा को धन्यवाद देता हूं। ये केवल बीजेपी पार्टी ही है, जो मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मैं राज्य की विकास यात्रा को आगे बढ़ाऊंगा

अपडेटेड Dec 11, 2023 पर 7:25 PM
Story continues below Advertisement
भोपाल में राज्य विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद BJP विधायक मोहन यादव विक्ट्री साइन दिखाते हुए (PHOTO-PTI)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री बनाए गए मोहन यादव (Mohan Yadav) का परिवार इस बड़ी घोषणा से बेहद खुश है। बीजेपी नेता के पिता पूनम चंद यादव ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "अच्छा लग रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा बेटा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा लेकिन यह माता और बाबा महाकाल का आशीर्वाद है।" शिवराज सिंह चौहान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे यादव को भोपाल में पार्टी मुख्यालय में BJP विधायक दल का नेता चुना गया।

मोहन यादव की बहन ने कहा, “भगवान महाकाल का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है। वह 1984 से BJP के साथ काम कर रहे हैं। वह जब भी उज्जैन आते थे, महाकाल की पूजा करने जाते थे।"


बीजेपी नेता की पत्नी ने कहा, "हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। हां, उनका नाम चर्चा में था, लेकिन हमें ठीक से पता नहीं था। भगवान ने उसे उसकी मेहनत का फल दिया है।”

यादव ने घोषणा के बाद मीडिया से कहा, “मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा को धन्यवाद देता हूं। ये केवल बीजेपी पार्टी ही है, जो मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मैं राज्य की विकास यात्रा को आगे बढ़ाऊंगा।”

Mohan Yadav: BSC से PhD तक की है डिग्री, ABVP से हुई राजनीति में एंट्री, कौन हैं मध्य प्रदेश के नए CM मोहन यादव

ओबीसी नेता 58 साल के यादव तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से अपने नजदीकी कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी चेतन यादव को लगभग 13,000 वोटों से हराया।

मध्य प्रदेश में दो उप मुख्यमंत्री होंगे, जिनके नाम जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला हैं। BJP राज्य की 230 सीटों में से 163 सीटें जीतकर 20 साल की सत्ता विरोधी लहर को मात देने में कामयाब रही।

कांग्रेस ने 2018 और 2020 के बीच 15 महीनों तक शासन किया था। हालांकि, अपने 23 विधायकों के विद्रोह के बाद पार्टी सत्ता खो बैठी थी। ये सभी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। तब सीएम के तौर पर शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

MoneyControl News

MoneyControl News

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।