MP New CM: मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर, दो डिप्टी सीएम भी होंगे

MP New CM: मोहन यादव (Mohan Yadav) उज्जैन जिले के उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य हैं। इसके अलावा दो डिप्टी सीएम भी होंगे- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। तोमर मुरैना की दिमनी सीट से विधायक हैं

अपडेटेड Dec 11, 2023 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

MP New CM: मध्य प्रदेश में आखिरकार नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में भारी जीत के बाद विधायक मोहन यादव (Mohan Yadav) को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया। भोपाल में हुई बीजेपी के विधायक दल की बैठक में ये फैसला किया गया। यादव उज्जैन जिले के उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य हैं।  इसके अलावा दो डिप्टी सीएम भी होंगे- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। देवड़ा SC वर्ग से आते हैं। जबकि राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं। ब्राह्मण वर्ग से आते हैं।

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। तोमर मुरैना की दिमनी सीट से विधायक हैं। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद हाल ही में केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद के पद से इस्तीफा भी दे दिया था।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत बीजेपी के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों की बैठक में हिस्सा लेने और राज्य के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए सोमवार को भोपाल पहुंचे। अगले सीएम का नाम तय करने के लिए बैठक शाम 4 बजे शुरू हुई।


इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों की बैठक में हिस्सा लेने और राज्य के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए सोमवार को भोपाल पहुंचे।

भाजपा ने 17 नवंबर के चुनाव के बाद 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीटें जीतीं और मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस 66 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

Election Results: एमपी में 90 नवनिर्वाचित विधायकों पर है क्रिमिनल केस, छत्तीसगढ़ में 72 करोड़पति

पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक - खट्टर, OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के प्रमुख के. लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे एक विशेष विमान से राज्य की राजधानी भोपाल पहुंचे।

भोपाल एयर पोर्ट पर प्रदेश पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

हवाई अड्डे से तीनों पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना हुए।

राज्य BJP कार्यालय को फूलों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर वाले पोस्टर तथा ‘‘एमपी के मन में मोदी, देश के मन में मोदी’’ के नारे लिखे बैनर से सजाया गया है।

मध्य प्रदेश में BJP दो दशक में पांचवीं बार सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले वह 2003, 2008, 2013 और 2020 में राज्य में सत्ता में आई थी।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 11, 2023 4:50 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।