Madhya pradesh elections 2023 exit polls : शिवराज-कमलनाथ में कांटे का मुकाबला, 3 दिसंबर तक करना होगा इंतजार

Madhya pradesh elections 2023 exit polls : मध्य प्रदेश की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। राज्य के विधानसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला BJP और Congress के बीच है। दोनों दलों ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को 109 सीटें मिली थी

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 10:48 PM
Story continues below Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को उम्मीद है कि वह सत्ता में लौटने में सफल रहेंगे। उधर, कांग्रेस को इस बार भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का भरोसा है। कांग्रेस ने सीनियर लीडर कमलनाथ को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया है।

Madhya pradesh elections 2023 exit polls : एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। लेकिन, नतीजें स्पष्ट नहीं हैं। इसलिए यह अंदाजा लगाना मुश्किल हैं कि मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है। मध्य प्रदेश की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। राज्य में सरकार बनाने के लिए कम से कम 116 सीटें जीतना जरूरी है।  राज्य के विधानसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला BJP और Congress के बीच है। दोनों दलों ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।

चुनाव में कुल 2,534 उम्मीदवार

सभी दलों को मिलाकर कुल 2,534 उम्मीदवार खड़े थे। सपा और जदयू जैसे दलों ने भी अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को उम्मीद है कि वह सत्ता में लौटने में सफल रहेंगे। उधर, कांग्रेस को इस बार भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का भरोसा है। कांग्रेस ने सीनियर लीडर कमलनाथ को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया है। कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनवा लड़ रहे हैं, जबकि शिवराज सिंह बुधनी से खड़े थे।


2018 में कांग्रेस को मिली थी 114 सीटें

2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को 109 सीटें मिली थी। लेकिन, 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में चले जाने से कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। तब शिवराज सिंह ने कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों के समर्थन से भाजपा की सरकार बनाई थी। अगर कमलनाथ की 18 महीने की कांग्रेस की सरकार को छोड़ दें तो पिछले 18 साल से मध्य प्रदेश में BJP सत्ता में रही है।

 

BJP Congress Ohters
News24-Today's Chanakya  151  74  -
CVoter   88-112  113-137  -
TV 9 Bharatvarsh- Polstrat  106-116  111-121 0-6
Republic TV-Matrize  118-130  97-107 0-2
Jan ki Baat  100-123  102-125  5
 Dainik Bhaskar  95-115  105-120  -
 India Today Axis My India  140-162  68-90  0-3

2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजे

BJP Congress Others
CNX-Times Now 126 89 -
News24-Pace Media 103 115 -
CSDS-ABP News 94 126  -
Axis My India and India Today 111 113  -
India News- NETA 106 112  -

2018 के विधानसभा चुनावों के फाइनल नतीजे

Congress 114 -
BJP 109 -
BSP 2 -

 

 

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 30, 2023 5:16 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।