मध्य प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार, जीतेंगे 137 विधायक! इस एग्जिट पोल ने सबको चौंकाया

Madhya Pradesh Abp News C-Voter Exit poll: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एबीपी न्यूज-सी वोटर का एग्जिट पोल सबसे अधिक है। जहां बाकी एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त लेते हुए, या दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर दिखाई जा रही है। वहीं सी-वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस मध्य प्रदेश में बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 11:02 PM
Story continues below Advertisement
MP C-Voter Exit poll: बीजेपी के खाते में 88 से 112 सीट जाता हुआ दिखाई दिया है

Madhya Pradesh Abp News C-Voter Exit poll: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एबीपी न्यूज-सी वोटर का एग्जिट पोल सबसे अलग है। जहां बाकी एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त लेते हुए, या दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर दिखाई जा रही है। वहीं सी-वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस मध्य प्रदेश में बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को 113 से 137 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं बीजेपी के खाते में 88 से 112 सीट जाता हुआ दिखाई दिया है।

अगर ऐसा होता है तो राज्य में कांग्रेस की एक बार फिर वापसी हो सकती है। 2018 के पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने बीजेपी से अधिक सीटें हासिल कर राज्य में सरकार बनाई थी। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के टूटकर बीजेपी में जाने से उसकी सरकार 13 महीने में ही गिर गई थी।

Abp News C-Voter एग्जिट पोल का मध्य प्रदेश को लेकर अनुमान

कांग्रेस: 113 से 137 सीट


बीजेपी: 88 से 112 सीट

अन्य: 2 से 8 सीट

यह भी पढ़ें- Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में टूटेगा रिवाज या बदलेगी सरकार? जानें क्या कहते हैं सभी एग्जिट पोल के नतीजे 

मध्य प्रदेश के जिन 7 एग्जिट पोल को हमने देखा है, उनमें से 5 में बीजेपी को आगे या उसकी सरकार बनते दिखाया जा रहा है। वहीं 1 ओपनियन पोल में दोनों में कांटे की टक्कर है, लेकिन कांग्रेस कुछ सीटों के साथ आगे हैं। वहीं एबीपी न्यूज-सी वोटर पोल में कांग्रेस को साफ तौर पर बढ़त लेते दिखाया गया है। आप बाकी एग्जिट पोल के अनुमानों को नीचे देख सकते हैं-

एग्जिट पोल का नाम बीजेपी कांग्रेस अन्‍य
न्‍यूज18-MATRIZE 116 111 3
एबीपी-सी वोटर 88-112 113-137 02-08
TV9 पोलस्‍टार 106-116 111-121 0-6
सीएनएक्स 118-130 97-107 0
इंडिया टुडे- माई एक्सिस 140-162 68-90 0-3
रिपब्लिक टीवी- जन की बात 118-130 97-107 0-2
न्‍यूज24-टुडेज चाणक्‍य 151±12 74±12 5±4

कमलनाथ ने कांग्रेस की सरकार बनने का जताया भरोसा

इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में दोबार कांग्रेस सरकार बनने का भरोसा जताया है। उन्होंने एग्जिट पोल अनुमानों के आने के बाज एक ट्वीट में कहा, " कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। 3 दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने हमेशा आपसे कहा है कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं। आपको इस सबसे अपना ध्यान भटकने नहीं देना है। अर्जुन की तरह आपको निगाहें सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखनी है। आपको अपना पूरा ध्यान मतगणना के दिन पर लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।"

Moneycontrol News

Moneycontrol News

First Published: Nov 30, 2023 11:02 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।