Exit Poll Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम में 2018 के एग्जिट पोल कितने सही निकले?

Exit Poll Result 2023: आमतौर पर एग्जिट पोल के गलत होने की भी संभावनां काफी होती हैं। हालांकि, कई मौकों पर ये भी देखा गया है, जब एग्जिट पोल के नतीजे चुनाव नतीजों से सटीक मेल खाए हैं। आइए इस बीच यहां एक नजर डालते हैं कि 2018 के एग्जिट पोल कितने सटीक निकले

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 8:48 PM
Story continues below Advertisement
Exit Poll Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम में 2018 के एग्जिट पोल कितने सही निकले?

Exit Poll Result 2023: मध्य प्रदेश (MP), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), तेलंगाना (Telangana), मिजोरम (Mizoram) और राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे जारी हो गएं हैं। आमतौर पर एग्जिट पोल के गलत होने की भी संभावनां काफी होती हैं। हालांकि, कई मौकों पर ये भी देखा गया है, जब एग्जिट पोल के नतीजे चुनाव नतीजों से सटीक मेल खाए हैं। आइए इस बीच यहां एक नजर डालते हैं कि 2018 के एग्जिट पोल कितने सटीक निकले।

मध्य प्रदेश एग्जिट पोल के नतीजे

2018 में, कांग्रेस ने 114 सीटें जीतीं, BJP ने 109 सीटें जीतीं और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 2 सीटें जीतीं। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी, भले ही उसका वोट शेयर बीजेपी से कम था। दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी करने वाली एग्जिट पोल एजेंसियां ज्यादातर ​​सही निकलीं।


2018 में CNX-Times Now ने बीजेपी को 126 और कांग्रेस को 89 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। News24-Pace Media ने बीजेपी को 103 और कांग्रेस को 115 सीटें दी थीं।

CSDS-ABP News ने बीजेपी को 94 सीटें और कांग्रेस को 126 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। Axis My India और इंडिया टुडे ने कांटे की टक्कर की भविष्यवाणी करते हुए बीजेपी को 111 सीटें और कांग्रेस को 113 सीटें दी थीं। India News-NETA ने बीजेपी को 106 और कांग्रेस को 112 सीटें दी थीं।

हालांकि, कुल मिलाकर आम सहमति यह थी कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी।

छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल के नतीजे

2018 में चुनावी पंडितों ने कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की थी। आम सहमति ये थी कि कांग्रेस बीजेपी को पछाड़ देगी।

CSDS-ABP News ने बीजेपी को 52 और कांग्रेस को 35 सीटें दी। C Voter-रिपब्लिक टीवी ने 45 सीटों के साथ कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की और बीजेपी को 39 सीटें दी थीं।

News 24-Pace Media ने बीजेपी को 39 और कांग्रेस को 48 सीटें दी थीं। Axis My India- इंडिया टुडे ने कांग्रेस को 60 और बीजेपी को 26 सीटें दीं।

Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में टूटेगा रिवाज या बदलेगी सरकार? जानें क्या कहते हैं सभी एग्जिट पोल के नतीजे

News X-NETA ने कांटे की टक्कर की भविष्यवाणी करते हुए बीजेपी को 42 सीटें और कांग्रेस को 41 सीटें दी हैं। Today's Chanakya ने बीजेपी को 36 सीटें और कांग्रेस को 50 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी।

आखिर में, कांग्रेस ने 68 सीटें जीत लीं, और बीजेपी केवल 15 सीटों पर सिमट गई।

राजस्थान एग्जिट पोल के नतीजे

2018 में, एग्जिट पोल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की साफ जीत की भविष्यवाणी की थी।

Cvoter- रिपब्लिक टीवी ने BJP को 60 सीटें और कांग्रेस को 137 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। CNX-टाइम्स नाउ ने बीजेपी को 85 और कांग्रेस को 105 सीटें दी थीं। इंडिया टीवी ने बीजेपी को 80-90 सीटें और कांग्रेस को 100-110 सीटें दी थीं।

CSDS-ABP ने बीजेपी को 83 और कांग्रेस को 101 सीटें दी थीं। Axis My India-इंडिया टुडे ने बीजेपी को 55-72 सीटें और कांग्रेस को 119-141 सीटें दी। रिपब्लिक-जन की बात ने बीजेपी को 93 और कांग्रेस को 91 सीटें दी थी।

आखिरकार, कांग्रेस ने 100 सीटों के साथ जीत हासिल की। बीजेपी ने 73 सीटें जीतीं।

मिजोरम एग्जिट पोल के नतीजे

मिजोरम में एग्जिट पोल में MNF और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की गई है। सीवोटर-रिपब्लिक टीवी ने कहा कि कांग्रेस 16-20 सीटों के साथ चुनाव जीतेगी, जबकि MNF 14-18 सीटें जीतेगी। CNX-टाइम्स ने कहा कि BJP की 16 सीटों के मुकाबले कांग्रेस 18 सीटें जीत रही है।

आखिरकार, MNF ने 26 सीटें, कांग्रेस ने 5 और ZPM ने 8 सीटें जीतीं।

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।