छत्तीसगढ़ के नए CM होंगे विष्णुदेव साय, जानें राज्य से केंद्र और फिर मुख्यमंत्री तक का उनका पूरा सफर

इससे पहले, राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा रविवार को रायपुर में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक में शामिल हुए। 59 साल के साय पूर्व सीएम अजीत जोगी के बाद छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे। वह प्रभावशाली साहू (तेली) समुदाय से आते हैं, जिनकी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग में बड़ी उपस्थिति है

अपडेटेड Dec 10, 2023 पर 4:38 PM
Story continues below Advertisement
छत्तीसगढ़ के नए CM होंगे विष्णु देव सहाय

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नए मुख्यमंत्री (CM) के नाम का ऐलान कर दिया है। विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे। ये फैसला आज छत्तीसगढ़ विधायक दल की बैठक में लिया गया। इस बीच अगले दो दिनों के भीतर मध्य प्रदेश और राजस्थान विधायक दल की भी बैठकें होंगी। इससे पहले, राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा रविवार को रायपुर में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक में शामिल हुए।

59 साल के साय पूर्व सीएम अजीत जोगी के बाद छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे। वह प्रभावशाली साहू (तेली) समुदाय से आते हैं, जिनकी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग में बड़ी उपस्थिति है।

कौन हैं विष्णु देव साय?


विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में कुनकुरी से जीत हासिल की। साय 2020 से 2022 तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।

वह पहले नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के दौरान इस्पात, खान, श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (MoS) भी थे। विष्णु देव ने 1999, 2004, 2009 और 2014 में रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार लोकसभा चुनाव जीते।

क्या BSP को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे आकाश आनंद? मायावती के भतीजे, जो बने 'बहन जी' के उत्तराधिकारी

इन चुनावों में साय ने कांग्रेस प्रत्याशी क्रमश: पुष्पा देवी सिंह, रामपुकार सिंह, हृदयराम राठिया और आरती सिंह को हराया। साय ने अविभाजित मध्य प्रदेश के तपकरा विधानसभा क्षेत्र से 1990 और 1993 में लगातार दो विधानसभा चुनाव जीते। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार विष्णु देव ने मौजूदा कांग्रेस विधायक यूडी मिंज को हराया।

21 फरवरी 1964 को जन्मे साय राज्य के जशपुर जिले के बगिया गांव के एक किसान परिवार से आते हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध उनके सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार, साय ने अपनी उच्च माध्यमिक स्कूली शिक्षा लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल, जशपुर के कुनकुरी से की। उन्होंने चुनाव से पहले अपनी कुल संपत्ति 2.16 करोड़ रुपए घोषित की है।

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।