CG Exit Poll 2023: क्या छत्तीसगढ़ में BJP करेगी वापसी या बघेल का करिश्मा रहेगा बरकरार? देखें एग्जिट पोल के नतीजे

छत्तीसगढ़ में दो दलों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच ही मुख्य मुकाबला होता आया है। राज्य में 2018 के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। गठबंधन को सात सीटें मिली थी

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 6:46 PM
Story continues below Advertisement
CG Exit Poll 2023: एग्जिट पोल में कांग्रेस की सत्‍ता में वापसी का अनुमान लगाया गया है

Chhattisgarh Exit Poll Results 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के रिजल्ट सामने आ गए हैं। विभिन्‍न टीवी चैनलों ने चुनाव सर्वे एजेंसियों के साथ वोट देकर निकल रहे मतदाताओं से उनकी पसंद जानने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े जुटाए गए हैं। इनसे चुनावी नतीजों की सटीक तस्‍वीर भले ही साफ न हो, लेकिन एक अंदाजा जरूर मिलता है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कियाथा।

यह प्रतिशत 2018 के विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत से कुछ कम है। 2018 के विधानसभा चुनाव में 76.88 मतदाताओं मतदाताओं ने मतदान किया था। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में दोनों चरणों में औसतन 76.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ में दो दलों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच ही मुख्य मुकाबला होता आया है। राज्य में 2018 के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। गठबंधन को सात सीटें मिली थी।


ये भी पढ़ें- Madhya pradesh elections 2023 exit polls : शिवराज-कमलनाथ में कांटे का मुकाबला, 3 दिसंबर तक करना होगा इंतजार

2018 के चुनाव में कांग्रेस को 68 और BJP को 15 सीटें मिली थी। राज्य में वर्तमान में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। राज्य में इस वर्ष होने वाले चुनाव में AAP बेहतर स्थान हासिल की करने की कोशिश में है। 2020 में अजीत जोगी की मृत्यु के बाद जेसीसी (J) लगभग हाशिए पर चली गई है।

देखें- एग्जिट पोल के नतीजे

मतगणना से पहले छत्तीसगढ़ के तमाम सर्वेक्षणों में कांग्रेस को 49 सीटों के साथ बढ़त का अनुमान लगाया गया है। जबकि बीजेपी को 38 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर और अन्य को 3 सीटें दी गई हैं। नीचें देखें, किस एजेंसी ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी हैं...

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन बीजेपी भी बहुत पीछे नहीं है।

कांग्रेस को 90 विधानसभा सीटों में से 42 फीसदी वोट के साथ 40 से 50 सीटें मिलने का अनुमान है।

बीजेपी को 41 फीसदी वोट के साथ 36 से 46 सीट मिल सकती है।

अन्य को 1 से 5 सीटें दी गई हैं।

CNN-News18 का एग्जिट पोल

कांग्रेस: 47

BJP: 40

अन्य: 3

सीट: 90

ABP News-C-Voter

कांग्रेस: 41-53

BJP: 36-48

अन्य को 4 सीटें मिलने की उम्मीद है।

JAN KI BAAT

BJP: 34-45

कांग्रेस: 42-53

अन्य को 3 सीट मिल सकती है।

CVOTER

BJP: 36-48

कांग्रेस: 41-53

अन्य को 4 सीटें मिल सकती है।

MATRIZE

BJP: 34-42

कांग्रेस: 44-52

अन्य को 2 सीटें मिल सकती है।

CNX

BJP: 30-40

कांग्रेस: 46-56

अन्य को 03-05 सीटें मिल सकती है।

TODAY'S CHANAKYA

BJP: 33

कांग्रेस: 57

राज्य में कुल 90 विधानसभा सीट है। जीत के लिए 46 सीटें चाहिए।

 

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Nov 30, 2023 6:05 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।