Chhattisgarh: प्रदेश अध्यक्ष, 8 कैबिनेट मंत्री और डिप्टी CM, बीजेपी की आंधी में उड़े कांग्रेस के ये 10 दिग्गज

Chhattisgarh Election Results 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नतीजे कांग्रेस के लिए चौंकाने वाले रहे हैं। कांग्रेस की हार इतनी करारी थी कि न सिर्फ कई मौजूदा विधायक बल्कि, 8 कैबिनेट मंत्री, उसके मुख्यमंत्री और यहां तक कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस अध्यक्ष भी अपनी सीट हार गए। चुनाव हार इन सभी दिग्गजों पर आइए एक नजर डालते हैं-

अपडेटेड Dec 03, 2023 पर 8:31 PM
Story continues below Advertisement
कोंडागांव विधानसभा से भूपेश बघेल सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहन मरकम चुनाव हार गए हैं

Chhattisgarh Election Results 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नतीजे कांग्रेस के लिए चौंकाने वाले रहे हैं। भूपेश बघेल की अगुआई में पार्टी यहां अपने जीत के प्रति आश्वस्त थी। अधिक एग्जिट पोल भी इसी ओर इशारा कर रहे थे। हालांकि रविवार 3 दिसंबर को मतगणना शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कांग्रेस की हार इतनी करारी थी कि न सिर्फ कई मौजूदा विधायक बल्कि, 8 कैबिनेट मंत्री, उसके मुख्यमंत्री और यहां तक कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस अध्यक्ष भी अपनी सीट हार गए। चुनाव हार इन सभी दिग्गजों पर आइए एक नजर डालते हैं-

1. दीपक बैज, प्रदेश अध्यक्ष

बस्तर जिले की चित्रकूट विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद दीपक बैज चुनाव हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के विनायक गोयल ने 8,370 वोटों से हराया है। दीपक कुमार बैज को 55584 वोट मिले। जबकि इसके मुकाबले विनायक गोयल को 63954 वोट मिले। चूंकि दीपक बैज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी थे, ऐसे में यह हार कांग्रेस को ज्यादा खलेगी।

2. टी एस सिंह देव, डिप्टी CM


टी एस सिंह देव का गढ़ कहे जाने वाले अंबिकापुर विधानसभा में बीजेपी ने इस बार सेंध लगा दी है। उन्हें भाजपा के राजेश अग्रवाल ने हराया है। हालांकि सिंहदेव ने चुनाव आयोग के सामने दोबारा वोटों की गिनती के लिए आवेदन किया हैं। टी एस सिंह, भूपेश बघेल सरकार में छत्तीसढ़ के डिप्टी सीएम हैं और उनकी गिनती मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदारों में होती है। ऐसे में टीएस सिंह देव की हार कांग्रेस को काफी चुभने वाला है।

3. रविन्द्र चौबे

कांग्रेस के कद्दावर नेता और मंत्री रविन्द्र चौबे को बीजेपी के नए प्रत्याशी ईश्वर साहू ने शिकस्त दी। इस हार का अधिक लोगों ने अनुमान नहीं किया था।

4. अमरजीत भगत

छत्तीसगढ़ की सीतापुर विधानसभा सीट से मंत्री अमरजीत भगत भी चुनाव हार गए हैं।

5. ताम्रधव्ज साहू

छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेसी नेता और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग ग्रामीण सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। इन्हें बीजेपी के ललित चन्द्राकर ने 15 हजार से अधिक मतों से हराया।

यह भी पढ़ें- Telangana Election Results : चुनाव आयोग ने तेलंगाना के DGP को किया सस्पेंड, कांग्रेस चीफ से मिलकर बधाई देना पड़ा महंगा 

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक और भूपेश बघेल सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने मंत्री अकबर को 41 हजार 376 मतों से हराया है।

7. रूद्र गुरू

ये छत्तीसगढ़ सरकार में लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री हैं। इन्हें भी नवागढ़ विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है।

8. शिव दहरिया

ये भूपेश बघेल सरकार में नगरीय विकास मंत्री है। इन्हें आरंग विधानसभा सीट पर बीजेपी के गुरू खुशवंत साहेब ने 16,500 मतों से हराया।

9. मोहन मरकम

कोंडागांव विधानसभा से भूपेश बघेल सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहन मरकम चुनाव हार गए हैं। उन्हें लता उसेंडीने 19 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

10. जय सिंह अग्रवाल

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा विधानसभा सीट से मैदान में थे। उन्हें बीजेपी के लखनलाल देवांगन ने 25 हजार से भी अधिक मतों से शिकस्त दिया।

Moneycontrol News

Moneycontrol News

First Published: Dec 03, 2023 8:30 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।