Elections 2023 Highlights: पीएम मोदी ने कांग्रेस के विकास मॉडल को बताया 'लापता मॉडल', राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

NOVEMBER 08, 2023/ 7:50 PM

Elections 2023 Highlights: पीएम मोदी ने कांग्रेस के विकास मॉडल को बताया 'लापता मॉडल', राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला

Assembly Elections 2023 Today Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के कई जिलों में जनसभाओं को संबोधित किया। गुना में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। वहीं, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस के विकास के मॉडल को 'लापता मॉडल' करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में विकास का जो मॉडल विकसित किया था, वो लापता मॉडल था। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लापता मॉडल में विकास भी लापता था। कांग्रेस राज में नौजवानों के भविष्य और किसानों का कल्याण भी लापता था

Story continues below Advertisement

Assembly Elections 2023 Highlights: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आयोजित चुनावी जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब आप BJP के नेताओं से पूछेंगे कि आपका (आदिवासी समुदाय) बेटा किस मीडियम में पढ़ता है तो जवाब आएगा इंग्लिश मीडियम में...। अगर उनका बच्चा इंग्लिश मीडियम में

Vidhan Sabha Chunav 2023: विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है